16 C
New York
October 13, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

वॉक-इन-इंटरव्यू का आयोजन 12 जुलाई को

Share

जांजगीर-चांपा 07 जुलाई 2023/ जिला प्रशासन द्वारा जिले के मेधावी छात्र/छात्राओं को राष्ट्रीय स्तर की मेडिकल एवं इंजीनियरिंग तैयारी हेतु आकांक्षा कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। सत्र 2023-24 के लिए परिणामोन्मुख (रिजल्ट ओरिएंटेड) विषय विशेषज्ञों की आवश्यकता है। इस हेतु 12 जुलाई 2023 को प्रातः 11 बजे से वॉक-इन-इंटरव्यू (साक्षात्कार) का आयोजन आकांक्षा आवासीय विद्यालय जिला पंचायत परिसर जांजगीर चांपा में रखा गया है। जिसमें विषय गणित, जीव विज्ञान, भौतिक, रसायन, सामान्य ज्ञान के लिए विषय विशेषज्ञों की भर्ती की जावेगी।
      नोडल अधिकारी आकांक्षा कार्यक्रम ने बताया कि यह पद पूर्णतः अस्थाई है जो एक वर्ष के लिए होगा तथा जिसे परीक्षा परिणाम के आधार पर आगे जारी रखा जावेगा। इसमें न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता एम.एस.सी/बीई/बीटेक/एमटेक निर्धारित की गई है तथा किसी मान्यता प्राप्त संस्था से आईआईटी/नीट की कोचिंग संबंधी अनुभव होना आवश्यक है। वॉक इन इंटरव्यू में शामिल होने के इच्छुक अभ्यर्थी अपना बायोडाटा के साथ अपने शैक्षणिक प्रमाण पत्रों की स्वयं सत्यापित प्रति के साथ दिनांक 12 जुलाई 2023 को आकांक्षा आवासीय विद्यालय जिला पंचायत परिसर जांजगीर चांपा उपस्थित हो सकते है। अधिक जानकारी के लिए जिले के वेबसाईट https://janjgir-champa.gov.in/en/ का अवलोकन कर सकते है। उक्त जानकारी जनसंपर्क विभाग जांजगीर चांपा द्वारा प्रदान कि गई

Share

Related posts

25 जून को 08 स्थानों में लगेंगे मोबाईल मेडिकल यूनिट शिविर

namanchhattisgarh

पुराने पेंशन योजना के तहत पेंशन प्रकरण बनाए जाने हेतु कार्यशाला का किया गया आयोजन

namanchhattisgarh

गौठान से समूह की महिलाएं बढ़ रही विकास की ओर, चेहरे पर आने लगी मुस्कान

namanchhattisgarh

Leave a Comment