July 28, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

25 जून को 08 स्थानों में लगेंगे मोबाईल मेडिकल यूनिट शिविर

Share

कोरबा 24 जून 2022 – छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना अंतर्गत नगर पालिक निगम कोरबा क्षेत्रांतर्गत संचालित 08 मोबाईल मेडिकल यूनिट शनिवार 25 जून को विभिन्न 08 वार्डाे में पहुंचकर निर्धारित स्थलों पर कैम्प करेंगी तथा नागरिकों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं उनकी बीमारियों का मुफ्त इलाज व दवाओं का वितरण करेगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 25 जून शनिवार को वार्ड क्र. 08 इमलीडुग्गू खंडाला स्कूल के पास, वार्ड क्र. 17 खटखटियापारा आंगनबाड़ी भवन के पास मानसनगर, वार्ड क्र. 25 कुंआभट्ठा विश्वकर्मा मंदिर के पीछे मंच के पास, वार्ड क्र. 34 बेलगिरी बस्ती अमर सिंह होटल के पीछे स्टेज, वार्ड क्र. 42 न्यू शांतिनगर स्टेज, वार्ड क्र. 53 प्रगतिनगर कांशीपारा सतनाम प्रांगण के पास, वार्ड क्र. 60 धरमपुर आंगनबाड़ी मितानिन घर के पास, वार्ड क्र. 67 गजरा आंगनबाड़ी केन्द्र बांधापारा के पास कैम्प लगाए जाएंगे। महापौर श्री राजकिशोर प्रसाद ने संबंधित वार्ड पार्षदों से अपील करते हुए कहा है कि वार्डाे में लगने वाले मोबाईल मेडिकल यूनिट शिविरों की जानकारी वार्ड के नागरिकोें को देने के साथ ही शिविर में अपना सहयोग प्रदान करें ताकि अधिक से अधिक लोग अपनी निःशुल्क जांच व बीमारियों का इलाज करा सके तथा शासन की इस महत्वपूर्ण योजना का लाभ उन्हें प्राप्त हो सके।


Share

Related posts

17 मार्च को 08 स्थानों में लगेंगे मोबाईल मेडिकल यूनिट शिविर

namanchhattisgarh

अतिक्रमण अवैध निर्माण पर लगातार हो रही कार्यवाही

namanchhattisgarh

बच्चों को समुचित पोषण आहार मिले, यह हम सबका दायित्व – महापौर

namanchhattisgarh

Leave a Comment