21.2 C
New York
June 15, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

महापौर ने बालकोनगर विद्यालय में छात्राओं को किया सायकल वितरण

Share

कोरबा 13 जुलाई 2023 – महापौर श्री राजकिशोर प्रसाद ने आज बालकोनगर स्थित शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में सरस्वती सायकल योजना अंतर्गत छात्राओं को सायकल का वितरण किया। उन्होने छात्राओं को अपनी शुभकामनाएं दी तथा विद्यालयीन छात्राओं को गणवेश के साथ पुस्तक कापियों का भी वितरण किया।
नगर पालिक निगम कोरबा के बालकोनगर स्थित शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में सरस्वती सायकल योजनांतर्गत छात्राओं को सायकल वितरण का कार्यक्रम रखा गया था। महापौर श्री राजकिशोर प्रसाद ने कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में अपनी उपस्थिति प्रदान करते हुए छात्राओं को सायकल का वितरण किया, इसके पूर्व उन्होने दीप प्रज्वलन कर वितरण समारोह का विधिवत उद्घाटन किया। इस मौके पर महापौर श्री प्रसाद ने अपने उद्बोधन में कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की अगुवाई में छत्तीसगढ़ सरकार ने शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, अधोसंरचनात्मक विकास, गांव, गरीब, किसान, मजदूर के हितों सहित विकास के विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर कार्य करते हुए गौरवशाली उपलब्धियॉं हासिल की है। उन्होने कहा कि राजस्व मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल ने नगर निगम कोरबा क्षेत्र के अंतर्गत स्थित सभी स्कूलों के उन्नयन व जीर्णोद्धार  कराने का संकल्प लिया है, राजस्व मंत्री श्री अग्रवाल लगातार निगम क्षेत्र के विकास के लिए प्रयासरत हैं तथा उन्ही के मार्गदर्शन में लगातार निगम क्षेत्र में निर्माण व विकास कार्य के साथ-साथ नागरिक सेवाओं व सुविधाओं जुडे़ कार्यो का संपादन निरंतर किया जा रहा है। शिक्षा के क्षेत्र में राजस्व मंत्री के अथक प्रयास से निगम क्षेत्र के शासकीय विद्यालयों का उन्नयन का कार्य किया जा रहा है। महापौर श्री प्रसाद ने आगे कहा कि सरस्वती सायकल योजना शासन की महत्वपूर्ण योजना है, इस योजना के तहत विद्यालयीन छात्राओं को निःशुल्क सायकल उपलब्ध कराई जाती है, उन्होने कहा कि सायकल मिलने से छात्राओं को विद्यालय आने जाने में काफी सुविधा हो जाती है, उनके समय व श्रम की बचत होती है।
इस अवसर पर बद्रीकिरण, दुष्यंत शर्मा, पुष्पा पात्रे, पंचराम आदित्य, ललन ठाकुर, यासिन खान, प्रिसिंपल डॉ.नीरूपमा तिवारी, प्रधानपाठक राजेश राय, इंदु प्रसाद, उर्मिला राठौर , शिक्षक-शिक्षिकागण के साथ ही छात्राएं आदि उपस्थित थे।


Share

Related posts

नगरीय क्षेत्र के इंदिरा स्टेडियम, पुरानी बस्ती सहित भैंसमा एवं अन्य ग्रामीण क्षेत्रों में शिविर का किया गया आयोजन

namanchhattisgarh

महापौर ने बुधवारी बाजार मटन मार्केट की जानी समस्याएं, साफ-सफाई कार्यो के दिये निर्देश

namanchhattisgarh

जनदर्शन में सुनी गई आमजनो की समस्याएं, त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

namanchhattisgarh

Leave a Comment