16 C
New York
October 13, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

डीएलसीसी एवं डीएलआरसी की बैठक 19 जुलाई को

Share

कोरबा 14 जुलाई 2023/मार्गदर्शी बैंक योजना अंतर्गत जिला पुनरीक्षा समिति एवं जिला परामर्शदात्री समिति की बैठक कलेक्टर श्री संजीव झा की अध्यक्षता में 19 जुलाई 2023 को शाम 04 बजे आयोजित की जाएगी। कलेक्टोरेट सभा कक्ष में आयोजित की जाएगी। बैठक में विभिन्न शासकीय योजनाओं हेतु वित्तीय वर्ष की उपलब्धि पर चर्चा, पीएमईजीपी और मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना पर चर्चा, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, सुरक्षा बीमा योजना एवं अटल पेंशन योजना पर भी चर्चा की जाएगी। साथ ही प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, जन-धन योजना, ग्रामीण क्षेत्रों में नवीन बैंक शाखा स्थापना एवं पशुपालकों, मत्स्य पालकों एवं उद्यानिकी हेतु किसान क्रेडिट कार्ड पर भी चर्चा की जाएगी।
क्रमांक 310


Share

Related posts

डिप्टी कलेक्टर श्री चौधरी को सौंपे गए विभिन्न प्रभार एवं दायित्व

namanchhattisgarh

13 दिनों तक चले महापौर कप क्रिकेट टूर्नामेंट का राजस्व मंत्री ने किया समापन

namanchhattisgarh

विश्व मलेरिया दिवस पर मलेरिया से बचाव के लिए लोगों को किया गया जागरूक

namanchhattisgarh

Leave a Comment