15.1 C
New York
October 12, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

विश्व मलेरिया दिवस पर मलेरिया से बचाव के लिए लोगों को किया गया जागरूक

Share

कोरबा 27 अप्रैल 2023/विश्व मलेरिया दिवस के अवसर पर जिले के सभी विकासखण्डों में 25 अप्रैल को मलेरिया दिवस कार्यक्रम मनाया गया। जिसमें लोगों को मलेरिया से बचाव व इसके प्रति जागरूक करने की पहल की गई। जिले के सभी स्वास्थ्य केन्द्रो में मलेरिया से बचने के तरीके और उपचार के बारे में लोगो को जानकारी दी गई। मच्छरों के कारण फैलने वाली इस बीमारी से लोग अपनी जान तक गंवा देते हैं। मलेरिया प्रोटोजुवन प्लाज्मोडियम नामक कीटाणु मादा एनाफिलीज मच्छर के माध्यम से फैलते है। यह मच्छर एक संक्रमित व्यक्ति से दूसरे तक संक्रमण फैलाने का काम भी करते हैं। जो खून में पहुंचकर शरीर की लाल रक्त कोशिकाओं को नष्ट करने लगता है। इससे सिर में तेज दर्द, उल्टी, जी मितलाना, ठंड के साथ कंपकंपी, कमजोरी और थकान महसूस होना, शरीर में खून की कमी, मांसपेशियों में दर्द बुखार उतरते समय पसीना आता है। मलेरिया एक वैश्विक जन स्वास्थ्य समस्या है। इससे बचने के लिए घर के आस-पास नालियों में पानी जमा नही होने देना चाहिए जिससे मच्छर ना पनप पाए। मानसून एवं मानसून के बाद मच्छरों की संख्या अचानक बढ़ने लगती है। इससे मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया आदि मच्छर जनित रोग फैलने का खतरा बढ़ जाता है। मच्छर ठहरे हुए पानी में अंडे देती है, इसलिए पानी के सभी बर्तन, टंकी आदि को पूरी तरह से ढंककर रखने, सप्ताह में एक बार कूलर, फूलदान, पशु-पक्षियों के बर्तन व हांडी को सुखाकर सफाई करनी चाहिए। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एसएन केसरी ने बताया कि मलेरिया के लक्षणों का अनुभव होने पर तुरंत चिकित्सक से संपर्क करना चाहिए। खून जांच एवं मलेरिया रोधी दवा सभी स्वास्थ्य केन्द्रों में निःशुल्क उपलब्ध है।
क्रमांक 67/


Share

Related posts

सरकार तुंहर द्वार कार्यक्रम: समाधान शिविर का आयोजन 22 अप्रैल को भिलाईबाजार में

namanchhattisgarh

स्वतंत्रता दिवस मुख्य समारोह गरिमामय, हर्षोल्लासपूर्ण माहौल में मनाया जायेगा

namanchhattisgarh

तकनीकी सहायक और एमटीएस के लिए मंगाए गए आवेदन

namanchhattisgarh

Leave a Comment