24.3 C
New York
August 5, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

जिले के अलग-अलग गौठानों में मनाया गया हरेली तिहार

Share

कोरबा 17 जुलाई 2023/ हरेली त्योहार के अवसर पर कोरबा जिले के अधिकांश गौठानों में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जनपद पंचायत पोड़ी उपरोड़ा के ग्राम पंचायत बांझीबन के ग्राम सिरकी कला गौठान, स्थल मे विकासखंड स्तरीय रोका छेका कार्यक्रम रखा गया। जिसमे  मुख्य अतिथि श्री मोहित राम केरकेट्टा विधायक पाली तानाखार, श्रीमती संतोषी पेंद्रो अध्यक्ष जनपद पंचायत पोड़ी उपरोड़ा उपस्थित थी। इसी तरह जनपद पाली के केराझरिया गौठान में ब्लॉक स्तरीय रोका छेका कार्यक्रम एवम छत्तीसगढ़िया ओलंपिक 2023 का शुभारंभ किया गया। जिसमे पाली तानाखार विधायक श्री मोहित केरकेट्टा, गौ सेवा आयोग के सदस्य, श्री प्रशांत मिश्रा, श्रम कल्याण बोर्ड के सदस्य श्री नवीन ठाकुर जनपद अध्यक्ष श्रीमती दुलेश्वरी सिदार, मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री भूपेंद्र सोनवानी, जनपद सदस्य श्रीमती शशिकला महंत, श्रीमती श्यामा पांडे, सरपंच केराझरिया श्री सत्यनारायण पैकरा, केराझरिया गौठान अध्यक्ष श्री कपिल दास महंत, साथ ही साथ जनपद एवम अन्य विभागों के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे। जनपद पंचायत कोरबा के ग्राम भैसमा के गौठान में भी रोका छेका कार्यक्रम और स्कूल मैदान में छत्तीसगंढ़िया ओलम्पिक की शुरूआत की गई। जिसमें जनपद अध्यक्ष श्रीमती हरेश कंवर, जनपद उपाध्यक्ष और जनपद सदस्य सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित हुए। विकासखण्ड करतला अंतर्गत ग्राम दमखांचा, कोटमेर गौठान में भी रोका छेका सहित हरेली पर्व मनाया गया। जिले के सभी गौठानों में पशुधन विकास विभाग द्वारा पशु चिकित्सा शिविर लगाकर पशुओं की जांच की गई एवं दवाईयों का वितरण किया गया। वन विभाग कोरबा द्वारा हरेली तिहार के अवसर पर लोगों को पौधों का वितरण किया गया। नगरीय निकाय क्षेत्रों के गौठानों में भी हरेली तिहार हर्षोल्लास से मनाया गया।
क्रमांक 315


Share

Related posts

25 जून को 08 स्थानों में लगेंगे मोबाईल मेडिकल यूनिट शिविर

namanchhattisgarh

कलेक्टर श्री झा की विशेष पहल से नौ हजार से अधिक लोगों का हुआ फौती नामांतरण

namanchhattisgarh

कृषि उत्पादन आयुक्त ने राज्य में उर्वरक की उपलब्धता के संबंध में अधिकारियों और फर्टिलाईजर कम्पनियों के पदाधिकारियों की ली बैठक

namanchhattisgarh

Leave a Comment