22.4 C
New York
October 13, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

सड़क दुर्घटना से बचाव हेतु घुमन्तू पशुओं में लगाया गया रेडियम बेल्ट एवं ईयर टैगिंग

Share

जांजगीर चांपा 27 जुलाई 2023/ कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देश पर जिले में सुचारू आवागमन हेतु प्रमुख मार्गों पर बैठे या विचरण कर रहे पशुओं को रेडियम बेल्ट एवं टैगिंग किया जा रहा है। पशु चिकित्सा सेवाएं विभाग के उप संचालक डॉ. ए. एल. सिंह ने बताया कि जांजगीर-चाँपा के प्रमुख मार्गाे जैसे नेशनल हाईवे, स्टेट हाईवे पर बैठे, विचरण कर रहे पशुओं की शतप्रतिशत ईयर टैगिंग कर आईनाफ पोर्टल में इंद्राज करने के साथ–साथ उन पशुओं के गले में रेडियम बेल्ट लगाने का कार्य संचालक, पशु चिकित्सा सेवायें रायपुर एवं कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के मार्गदर्शन में पशुधन विकास विभाग द्वारा त्वरित गति से किया जा रहा है। उक्त कार्य हेतु जिले के समस्त विकासखंड प्रभारियो एवं मैदानी अगलो के कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है। जिसके तारतम्य में लगभग 180 पशुओं में ईयर टैगिंग कर उक्त पशुओं के गले में रेडियम बेल्ट लगाया गया। पशुधन विकास विभाग के उपसंचालक ने जिले के ग्रामीणों से अनुरोध किये है कि उक्त कार्यों में विभागीय अमले का सहयोग प्रदान करें ताकि शतप्रतिशत पशुओं में ईयर टैगिंग कर रेडियम बेल्ट लगाया जा सके ताकि सड़क दुर्घटना की संभावना को रोकी जा सके।उक्त जानकारी जनसंपर्क विभाग जांजगीर चांपा द्वारा दी गई


Share

Related posts

अंतर – जिला शातिर बाईक चोर के विरूद्ध कोतवाली पुलिस की कार्यवाही : लाखों रूपये के तीन नग महंगे बाईक के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

namanchhattisgarh

निगम कार्यालय साकेत में अधिकारी कर्मचारियों ने ली राष्ट्रीय एकता की शपथ

namanchhattisgarh

एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों के कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु पूर्व में जारी चयन सूची में तकनीकी त्रुटि होने के कारण निरस्त संशोधित सूचना एवं चयन सूची पृथक से जारी की जाएगी

namanchhattisgarh

Leave a Comment