April 14, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा छठवीं में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन 10 अगस्त तक

Share

कोरबा 03 अगस्त 2023/जवाहर नवोदय विद्यालय सलोरा में शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए कक्षा छठवीं में प्रवेश के  लिए ऑनलाइन आवेदन जारी है। अभ्यर्थीगण 10 अगस्त 2023 तक ऑनलाइन आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन नवोदय विद्यालय समिति की वेबसाइट www.navodaya.gov.in पर निःशुल्क भरे जा सकते हैं।
जिला शिक्षा अधिकारी कोरबा ने बताया कि जिले में मान्यता प्राप्त विद्यालय में सत्र 2023-24 में कक्षा पांचवी में अध्ययनरत् मान्यता प्राप्त विद्यालय से अध्ययन किए हुए विद्यार्थी चयन परीक्षा के लिए पात्र होंगे। अभ्यर्थी को कोरबा जिला का वास्तविक निवासी होना चाहिए। ऐसे अभ्यर्थी कोरबा जिले के लिए कक्षा छठवीं के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। विस्तृत जानकारी के लिए नवोदय विद्यालय समिति की वेबसाइट का अवलोकन किया जा सकता है।
क्रमांक 373/


Share

Related posts

स्वतंत्रता दिवस मुख्य समारोह गरिमामय, हर्षोल्लासपूर्ण माहौल में मनाया जायेगा

namanchhattisgarh

सरकार तुंहर द्वार कार्यक्रम: समाधान शिविर के माध्यम से लोगों के द्वार तक मिल रही राशन, पेंशन की सुविधा: सांसद श्रीमती महंत

namanchhattisgarh

नागरिकों के घर द्वार पहुंचकर समस्याओं का निराकरण किया जाए, समाधान शिविरों का प्रमुख उद्देश्य – राजस्व मंत्री

namanchhattisgarh

Leave a Comment