21.8 C
New York
October 14, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

जिले में 15 नवंबर भाई दूज के अवसर पर स्थानीय अवकाश घोषित

Share

कोरबा 14 सितंबर 2023/ कलेक्टर श्री सौरभ कुमार ने कैलेण्डर वर्ष 2023 के लिए जिले में 15 नवंबर 2023 दिन बुधवार (भाई दूज) के ऐच्छिक अवकाश को स्थानीय अवकाश घोषित किया है। गौरतलब है कि पूर्व में जिले में दीपावली के दूसरे दिन (गोवर्धन पूजा) 13 नवंबर 2023 दिन सोमवार को स्थानीय अवकाश घोषित किया गया था। छत्तीसगढ़ सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा 13 नवंबर गोवर्धन पूजा के अवसर पर सामान्य अवकाश घोषित किए जाने के कारण उक्त दिवस के स्थानीय अवकाश को निरस्त किया है। इस हेतु कलेक्टर ने अब जिले में दीपावली के दूसरे दिन 13 नवंबर 2023 (गोवर्धन पूजा) के स्थानीय अवकाश के स्थान पर 15 नवंबर 2023 दिन बुधवार (भाई दूज) के ऐच्छिक अवकाश को स्थानीय अवकाश घोषित किया है।
स.क्र. 542/


Share

Related posts

डीएलसीसी एवं डीएलआरसी की बैठक 28 दिसंबर को

namanchhattisgarh

दीपका खदान से केबल काटकर तांबा तार चोरी करने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार

namanchhattisgarh

29 अप्रैल को 08 स्थानों में लगेंगे मोबाईल मेडिकल यूनिट शिविर

namanchhattisgarh

Leave a Comment