23.8 C
New York
June 13, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

मिनी माता सम्मान के लिए आवेदन 10 अक्टूबर तक

Share

कोरबा 04 अक्टूबर 2023/छत्तीसगढ़ शासन द्वारा विशेष रूप से अनुसूचित जाति, जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक महिलाओं के उत्थान के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाली राज्य की महिला एवं अशासकीय संस्था को प्रतिवर्ष मिनी माता सम्मान (महिला उत्थान) प्रदान किया जाता है। सम्मान के अंतर्गत महिला या संस्था को 2 लाख रुपए की राशि तथा प्रशस्ति पट्टिका प्रदान किया जाता है। जिला स्तर पर कलेक्टर की अध्यक्षता में गठित स्क्रीनिंग समिति द्वारा जांच के बाद सर्वश्रेष्ठ प्रविष्टियां राज्य शासन को भेजी जाएगी। इस हेतु आवेदन 10 अक्टूबर 2023 तक आमंत्रित किया गया है। आवेदन जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग कोरबा में निर्धारित प्रारूप में जमा किए जा सकते है। निर्धारित प्रारूप कार्यालय के नोटिस बोर्ड में अवलोकन एवं कार्यालयीन समय में प्राप्त किया जा सकता है। साथ ही इस संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए कार्यालय कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग में संपर्क कर सकते है।
स.क्र. /608/


Share

Related posts

पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति हेतु आवेदन आमंत्रित

namanchhattisgarh

पुलिस के द्वारा लोहा चोर गिरोह पर की गई कार्रवाई : आरोपियों के कब्जे से एक स्कार्पियो वाहन, एक बोलेरो पिकअप वाहन, गैस कटर, गैस सिलेंडर एवं 05 नग कटा हुआ लोहे का खम्भा कीमती ₹20000 रुपए जप्त किया गया

namanchhattisgarh

एकलव्य विद्यालयों में अतिथि शिक्षक भर्ती: इन्टरव्यू पश्चात चयन सूची जारी

namanchhattisgarh

Leave a Comment