21.6 C
New York
August 28, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsअपराधछत्तीसगढ़

शिवरीनारायण जिला जांजगीर  क्षेत्र के मोटर सायकल चोर को गिरफतार कर कटघोरा पुलिस ने भेजा जेल

Share

कोरबा | पुलिस अधीक्षक  सिद्धार्थ तिवारी द्वारा जिले में चोरी की घटना पर अंकुश लगाने हेतु प्रभावी कार्यवाही करने हेतु सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। जिसके तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यू बी एस चौहान एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कटघोरा नेहा वर्मा एवं एसडीओपी कटघोरा पंकज ठाकुर के द्वारा थाना प्रभारी कटघोरा धर्म नारायण तिवारी को निर्देशित करते हुए कटघोरा व आसपास के क्षेत्र में हुई मोटर सायकल की चोरी की पतासाजी व बरामदगी हेतु टीम गठित करते हुए सघन जांच की गई। जिसमें मुखबिर की सूचना पर कटघोरा पुलिस के द्वारा कटघोरा क्षेत्र से दिनांक 12/5/24 को चोरी हुए मोटर सायकल होण्डा लियो चलाते हुए व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ किया जो स्वयं को ग्राम कामता, थाना शिवरीनारायण जिला जांजगीर चांपा का निवासी आशीष मनहर होना बताया। जो बिलासपुर, कोरबा, कटघोरा क्षेत्र से मोटर सायकलों की चोरी कर 2 मोटर सायकल शिवरी नारायण अपने घर में तथा 4 मोटर सायकल अमलड़िहा के जंगल मे छुपा कर रखना तथा बेचने के लिए ग्राहक की तलाश करना बताया। आरोपी की निशानदेही पर कटघोरा पुलिस के द्वारा आरोपी के कब्जे से 4 हीरो डीलक्स, 1 हीरो पैशन प्रो, 1 होंडा शाइन, 1 होंडा लियो कुल 7 मोटर सायकल बरामद कर आरोपी पर विधिवत कार्यवाही कर न्याययिक रिमांड पर जेल दाखिल किया। उक्त जानकारी कोरबा पुलिस विभाग के द्वारा प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी गई

नाम आरोपी-
आशीष मनहर ग्राम कामता, थाना शिवरी नारायण जिला जांजगीर चांपा ( छ. ग.)

अप.क्र. 259/2024 धारा 454, 380 भादवि,
अप. क्र. 260/2024 धारा 457, 380 भादवि

 

वाहन विवरण

1. हीरो सीडी डीलक्स क्रमांक CG12AB8958, CH No. MBLHA11EB9E12494, ENG.NO. HA11ECB/9E38291

2. हीरो एच. एफ. डीलक्स, काला रंग, बिना नम्बर, CH NO. MPLHAW144MGA08168, ENG.NO. HA11ES/MG07910

3.हीरो एच. एफ. डीलक्स, CG 12 AM 8406, CH.NO. MBLHA11ATF9K609, ENG. NO. HA11EJF/9K70280

4. हीरो एच. एफ. डीलक्स, CG 12 AW 5414, CH. NO. MBLHAR232JHG20205, ENG. NO. HA11ENJ/HG29142

5. होंडा शाइन , काला रंग, बिना नम्बर, CH. NO. ME4JC36NAF7258384, ENG. NO. JC36E7/3935061

6. होण्डा लियो, CG 12 AS 3291,

7. हीरो पैशन प्रो, काला रंग , बिना नम्बर, CH. NO. MBLHAW015KHC10967, ENG. NO. HA10ACK/HC17695


Share

Related posts

जन्म-मृत्यु पंजीयन हेतु प्रशिक्षण का आयोजन 20 फरवरी को

namanchhattisgarh

कलेक्टर के निर्देश पर कृषि वैज्ञानिक एवं कृषि अधिकारी पहुंच रहे खेतों तक

namanchhattisgarh

उत्साह पूर्वक बच्चों ने दिखाई अपनी प्रतिभा

namanchhattisgarh

Leave a Comment