21.3 C
New York
October 12, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

आंगनबाड़ी केन्द्रों में रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित

Share

जांजगीर-चांपा 13 सितम्बर 2023/ एकीकृत बाल विकास परियोजना जांजगीर के जनपद पंचायत नवागढ़ के अंतर्गत ग्राम पंचायत धाराशिव के आंगनबाड़ी केन्द्र क्रमांक 05 मे सहायिका पद तथा ग्राम पंचायत कुथुर के आंगनबाड़ी केन्द्र क्रमांक 07 में सहायिका के रिक्त पद हेतु 12 सितम्बर तक आवेदन आमंत्रित किया गया था। परियोजना अधिकारी ने बताया कि  उक्तः आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि अब 20 सितम्बर 2023 निर्धारित किया गया है। आवेदन पत्र कार्यालयीन दिवस पर सुबह 10 बजे से सायं 5 बजे तक एकीकृत बाल विकास परियोजना कार्यालय जांजगीर नवागढ़ 2 में स्वयं जमा कर सकते हैं। निर्धारित समयावधि के पश्चात् प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा। विस्तृत जानकारी के लिए एकीकृत बाल विकास परियोजना कार्यालय जांजगीर नवागढ़ 2 से संपर्क किया जा सकता है। उक्त जानकारी जिला जनसंपर्क विभाग जांजगीर चांपा के द्वारा प्रदान कि गई है


Share

Related posts

कोरबा की जीवनदायिनी को मिलेगा ’अमृत’ः 165 करोड़ से संवरेगी हसदेव की धारा

namanchhattisgarh

कलेक्टर ने की जिला खनिज न्यास निधि से स्वीकृत कार्यों की समीक्षा

namanchhattisgarh

उच्च न्यायालय के न्यायाधीश का कोरबा प्रवास 8 और 9 अप्रैल को

namanchhattisgarh

Leave a Comment