13.6 C
New York
October 13, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

व्यापमं द्वारा पीएटी एवं पीव्हीपीटी प्रवेश परीक्षा 09 जून को

Share

कोरबा 06 जून 2024/ छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल रायपुर द्वारा पीएटी एवं पीव्हीपीटी प्रवेष परीक्षा 09 जून 2024 दिन रविवार को पूर्वान्ह 09 से 12.15 बजे तक आयोजित होगी। परीक्षा हेतु 04 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिसके अंतर्गत 1384 परीक्षार्थी शामिल होंगें। परीक्षार्थियों की सुविधा हेतु शासकीय ईव्हीपीजी महाविद्यालय रजगामार रोड कोरबा को मार्गदर्शन केंद्र बनाया गया है, जिसका दूरभाष क्रमांक 07759-221458 है।
परीक्षा केंद्र शासकीय ईवीपीजी कॉलेज रजगामार रोड कोरबा हेतु खाद्य अधिकारी श्री आशीष चतुर्वेदी, सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सीएसईबी कोरबा (पूर्व) हेतु कार्यपालन अभियंता पीडब्ल्यूडी कोरबा श्री जी. आर. जांगड़े,  शासकीय मिनीमाता गर्ल्स कॉलेज घण्टाघर कोरबा हेतु सहायक अभियंता पीएमजीएसवाय श्री प्रदीप साहू तथा शासकीय गर्ल्स हायर सेकेण्डरी स्कूल टीपी नगर साडा कोरबा हेतु सहायक अभियंता पीएमजीएसवाई श्री मदन लाल पुरे को ऑब्जर्वर के रूप में नियुक्त किया गया है।
क्रमांक 205/


Share

Related posts

विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन

namanchhattisgarh

राष्ट्रीय फाईलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम अंतर्गत सामूहिक दवा सेवन तथा राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस गतिविधि 10 अगस्त से 21 अगस्त 2023 तक किया जाएगा आयोजित

namanchhattisgarh

कन्वर्जेंस के जरिए ज्यादा से ज्यादा कार्य स्वीकृत किए जाएं: मुख्य सचिव

namanchhattisgarh

Leave a Comment