21.8 C
New York
October 13, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

कोरबा के चार सहायक उप निरीक्षकों की पदोन्नति, पुलिस अधीक्षक ने स्टार लगाकर दी शुभकामनाएं

Share

कोरबा| छत्तीसगढ़ पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर, अटल नगर से जारी आदेश क्रमांक पुमु/स्था/ए-3/एम-2805/2024 रायपुर, दिनांक 03.09.2024 के तहत विभिन्न जिलों में पदस्थ सहायक उप निरीक्षकों को उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नति दिया गया है। पदोन्नत के तहत जिला पुलिस कोरबा के चार सहायक उप निरीक्षक- राजेश तिवारी, राकेश गुप्ता, अजय सोनवानी और मालिक राम जांगड़े को उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नति प्राप्त हुई ।

आदेश के फलस्वरूप आज पुलिस अधीक्षक  सिद्धार्थ तिवारी और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  यू.बी.एस चौहान व श्रीमती नेहा वर्मा एवं नगर पुलिस अधीक्षक दर्री रविंद्र कुमार मीना ने इन चारों सहायक उपनिरीक्षकों के कंधे पर स्टार लगाया गया और पदोन्नति की शुभकामनाएं दी गई। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने पदोन्नत हुए उप निरीक्षकों को निष्ठापूर्वक कार्य करने के लिए प्रोत्साहित कर उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं ।


Share

Related posts

सभ्य समाज में नशे का कोई स्थान नहीं…….

namanchhattisgarh

रीपा से जुड़ी उमा समूह की महिलाओं द्वारा प्रारंभिक चरण में 130 लीटर तेल का किया गया उत्पादन

namanchhattisgarh

अधिकतम पात्र हितग्राहियों को मिले विकसित भारत संकल्प यात्रा का लाभ: विश्वदीप

namanchhattisgarh

Leave a Comment