21.5 C
New York
June 19, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

भारतीय पशु बोर्ड नई दिल्ली के सदस्य राम के रघुवंशी ने किया केंदई गौशाला का अवलोकन

Share

कोरबा/ 08 सितंबर 2024/ भारतीय पशु कल्याण बोर्ड नई दिल्ली के सदस्य  राम के रघुवंशी ने आज केंदई गौशाला का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने गौमूत्र निर्माण और गोबर से उपयोगी उत्पाद के सम्बंध में गौशाला सदस्यों के साथ चर्चा की।
भारतीय पशु कल्याण बोर्ड के सदस्य  राम के रघुवंशी द्वारा स्वामी भजानंद आश्रम स्थित गौशाला में पशुओं के प्रबंधन और संचालन को करीब से देखा और सदस्यों से इसके संबंध में जानकारी ली। उन्होंने आश्रम में स्थित वनवासी आश्रम का भी अवलोकन किया। इस दौरान उप संचालक पशु चिकित्सा एवं कल्याण  एस पी सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

बैठक आज
पशु कल्याण बोर्ड के सदस्य श्री रघुवंशी द्वारा जिला प्रशासन एवं जिले में स्थित गौशाला के अध्यक्षों एवम प्रबंधन समिति ,पशुधन विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक 9 सितंबर को 11 बजे कलेक्ट्रेट में रखी गई है जिसमे पशु कल्याण एवं पशु प्रबंधन पर चर्चा की जायेगी l
स/568


Share

Related posts

तीन दिवसीय जिला स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओपलंपिक का हुआ शुभारंभ

namanchhattisgarh

रोजगार कार्यालय कोरबा में प्लेसमेंट केंप आज

namanchhattisgarh

जिला पंचायत सभाकक्ष में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक संपन्न

namanchhattisgarh

Leave a Comment