-2.8 C
New York
February 24, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

मॉर्निंग विजिट करने के साथ शहरों को स्वच्छ बनाएंः कलेक्टर

Share

कोरबा, 06 जनवरी 2026/ कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने आज नगरीय निकाय अंतर्गत नगर पालिका कटघोरा, दीपका, बाँकी मोंगरा, नगर पंचायत पाली और छुरी में शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन तथा महत्वपूर्ण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने सभी निकायों को निर्देशित किया कि वे अपने क्षेत्र में मॉर्निंग विजिट बढ़ाते हुए सफाई व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त रखें। महत्वपूर्ण सार्वजनिक स्थानों में कचरे का ढेर न लगे और निकाय की टीम नियमित सफाई सुनिश्चित करे। उन्होंने घरों की संख्या के आधार पर घर-घर कचरा कलेक्शन बढ़ाने तथा नगर पालिक निगम और अन्य नगरीय निकायों को स्वच्छता सर्वेक्षण का प्लान तैयार करने के निर्देश दिए।
कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित नगरीय निकायों की समीक्षा बैठक में कलेक्टर श्री दुदावत ने प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) अंतर्गत स्वीकृत कार्यों और प्रगति की समीक्षा करते हुए अपूर्ण कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने पीएम आवास (शहरी) अंतर्गत सभी सीएमओ को निर्देशित किया कि क्षेत्र में सर्वे कर 15 जनवरी तक यह प्रमाणपत्र प्रस्तुत करें कि कोई हितग्राही शेष नहीं है। कलेक्टर ने सभी सीएमओ को भवनों का मूल्यांकन कराकर सम्पत्ति कर वसूली में वृद्धि लाने के निर्देश दिए।
उन्होंने शहरी क्षेत्रों में पेयजल की समस्या न हो, इसके लिए परीक्षण कर मांग पत्र प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। आम नागरिकों से जुड़ी सुविधाओं पर विशेष ध्यान देने तथा शिकायत मिलने पर त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने डीएमएफ अंतर्गत स्वीकृत कार्यों को पूर्ण करने और विलंब होने पर पेनल्टी लगाने के भी निर्देश दिए। कलेक्टर ने स्वच्छ भारत मिशन, राजस्व वसूली, शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना, सामाजिक पेंशन के ई-केवाईसी, स्ट्रीट डाग रहवास, वैक्सीनेषन, पीएम स्वनिधि, डीएमएफ अंतर्गत स्वीकृत कार्यों की प्रगति तथा अधोसंरचना मद अंतर्गत लंबित कार्यों की समीक्षा करते हुए सभी कार्यों में प्रगति लाने के निर्देश प्रदान किए।
इस दौरान अपर आयुक्त श्री विनय मिश्रा सहित निकायों के सीएमओ और इंजीनियर उपस्थित रहे।
क्रमांक 1263/


Share

Related posts

गांवों में पशुओं का ‘रोका-छेका’ करने ग्राम स्तर पर 20 जून तक बैठकें आयोजित करने के निर्देश

namanchhattisgarh

राज्य के पारंपरिक खेलों के प्रति लोगों में लगातार बढ़ रहा आकर्षण – रेणु अग्रवाल

namanchhattisgarh

ऑडियो चलाकर और सजग कोरबा के बैनर लगाकर लोगो को किया जा रहा जागरूक

namanchhattisgarh

Leave a Comment