1 C
New York
February 23, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

ऑनलाइन टोकन से लेकर त्वरित भुगतान तकः धान खरीदी व्यवस्था से संतुष्ट किसान चमरा सिंह

Share

कोरबा 12 जनवरी 2026/ छत्तीसगढ़ राज्य सरकार द्वारा धान खरीदी की सुव्यवस्थित, पारदर्शी और किसान-हितैषी व्यवस्था आज प्रदेश के किसानों के लिए भरोसे का आधार बन चुकी है। सर्वाधिक समर्थन मूल्य, ऑनलाइन टोकन प्रणाली और त्वरित भुगतान जैसी पहलें किसानों को न केवल आर्थिक संबल दे रही हैं, बल्कि उन्हें सम्मान और आत्मविश्वास भी प्रदान कर रही हैं।
इसी व्यवस्था का लाभ लेकर पाली विकासखण्ड के ग्राम डोड़की के किसान श्री चमरा सिंह ने इस खरीफ वर्ष में उपार्जन केंद्र चैतमा में  54 क्विंटल धान का सफलतापूर्वक विक्रय किया। श्री सिंह के पास कुल  4.5 एकड़ कृषि भूमि’’ है, जिस पर वे परंपरागत रूप से धान की खेती करते हैं। राज्य सरकार की प्रभावी धान खरीदी प्रणाली का लाभ उन्हें निरंतर मिल रहा है। ऑनलाइन टोकन प्रणाली के कारण उन्हें किसी प्रकार की भीड़, अव्यवस्था या अनिश्चितता का सामना नहीं करना पड़ा। तय समय पर केंद्र पहुंचकर उन्होंने सहज और पारदर्शी तरीके से अपना धान बेचा।
पिछले खरीफ सीजन में भी श्री सिंह ने 60 क्विंटल धान  का विक्रय किया था, जिसका भुगतान उन्हें समर्थन मूल्य पर सीधे और समयबद्ध तरीके से प्राप्त हुआ। इससे वे न केवल खेती की लागत निकाल पाए, बल्कि अगली फसल की तैयारी भी आत्मविश्वास के साथ कर सके। किसान श्री चमरा सिंह का कहना है कि अब धान बेचने में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होती। ऑनलाइन टोकन, सुव्यवस्थित उपार्जन केंद्र और शासन की स्पष्ट नीति ने किसानों का भरोसा मजबूत किया है।
क्रमांक 1295/


Share

Related posts

महापौर ने ली अधिकारियों की बैठक

namanchhattisgarh

राज्य जल एवं स्वच्छता मिशन के शीर्ष कमेटी की बैठक सम्पन्न

namanchhattisgarh

सरकार तंुहर द्वार कार्यक्रम से नागरिकगण हो रहे लाभान्वित – राजस्व मंत्री श्री अग्रवाल

namanchhattisgarh

Leave a Comment