July 28, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

02 मार्च को 08 स्थानों में लगेंगे मोबाईल मेडिकल यूनिट शिविर

Share

कोरबा 1  मार्च  2023 – छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना अंतर्गत नगर पालिक निगम कोरबा क्षेत्रांतर्गत संचालित 08 मोबाईल मेडिकल यूनिट गुरूवार 02 मार्च को विभिन्न 08 वार्डा में पहुंचकर निर्धारित स्थलों पर कैम्प करेंगी तथा नागरिकों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं उनकी बीमारियों का मुफ्त इलाज व दवाओं का वितरण करेगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 02 मार्च गुरूवार को वार्ड क्र. 08 रेलवे स्टेशन के पास सामुदायिक भवन के सामने, वार्ड क्र. 11 लक्ष्मणबन मितानिन घर के पास, वार्ड क्र. 21 बुधवारी गणेश पण्डाल दशहरा मैदान, वार्ड क्र. 32 रिसदी सतनाम नगर जयस्तंभ चौक, वार्ड क्र. 43 सिंचाई कालोनी अंदर, वार्ड क्र. 49 अगारखार आंगनबाड़ी केन्द्र के पास, वार्ड क्र. 59 विकासनगर सामुदायिक भवन नीलगिरी पेड़ के नीचे, वार्ड क्र. 66 गजरा मितानिन घर के सामने कैम्प लगाए जाएंगे। महापौर श्री राजकिशोर प्रसाद ने संबंधित वार्ड पार्षदों से अपील करते हुए कहा है कि वार्डा में लगने वाले मोबाईल मेडिकल यूनिट शिविरों की जानकारी वार्ड के नागरिकों को देने के साथ ही शिविर में अपना सहयोग प्रदान करें ताकि अधिक से अधिक लोग अपनी निःशुल्क जांच व बीमारियों का इलाज करा सके तथा शासन की इस महत्वपूर्ण योजना का लाभ उन्हें प्राप्त हो सके।

Share

Related posts

प्राचीन संस्कृति और परम्पराओं को सहेजने का कार्य कर रहा है जनजातीय समाजः मुख्यमंत्री

namanchhattisgarh

10 अप्रैल से स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालयों में होगी एडमिशन की प्रक्रिया : आवेदन ऑनलाइन तथा ऑफलाइन दोनों माध्यम से

namanchhattisgarh

भारी मात्रा में अवैध रूप से शराब रखकर बिक्री करने वाला आरोपी गिरफ्तार : आरोपी के कब्जे से 61 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद

namanchhattisgarh

Leave a Comment