16 C
New York
October 13, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किश्त 13 मार्च को होगी जारी

Share

कोरबा 11 मार्च 2026 प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत देश के करोड़ों पात्र किसानों के  योजना की 22वीं किश्त की राशि 13 मार्च 2026 को शाम 5 बजे गुवाहाटी, असम से सीधे किसानों के बैंक खातों में हस्तांतरित की जाएगी। इस अवसर पर देश भर के लगभग 9.32 करोड़ पात्र किसान परिवारों को 18,650 करोड़ रुपये से अधिक की राशि डीबीटी के माध्यम से प्रदान की जाएगी। योजना की शुरुआत से अब तक 21 किश्तों के माध्यम से 4.09 लाख करोड़ रुपये से अधिक की राशि किसानों को दी जा चुकी है।
इस विशेष दिन को भारत सरकार के निर्देशानुसार पूरे देश में पी.एम. किसान उत्सव दिवस के रूप में मनाया जाएगा। छत्तीसगढ़ राज्य में इस किश्त के माध्यम से कुल 24 लाख 71 हजार 498 यूनिक लाभार्थियों को 498.83 करोड़ रुपये की राशि प्राप्त होगी। आंकड़ों के अनुसार कोरबा जिले के 79 हजार 629 किसानों के खातों में 16.14 करोड़ रुपये की राशि भेजी जाएगी।
उत्सव दिवस के अवसर पर समस्त ग्रामीण नोडल अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे ग्राम पंचायतों के केंद्रीय स्थानों पर किसान सम्मेलन का आयोजन करें। इस दौरान किसानों को योजना का लाभ निरंतर प्राप्त करने हेतु आवश्यक घटकों जैसे ई-केवाईसी, आधार सीडिंग और फार्मर आईडी के महत्व के बारे में जागरूक किया जाएगा। साथ ही, किसान ‘‘नो योर स्टेटस‘‘ मॉड्यूल के माध्यम से अपने खाते में जमा हुई राशि की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। कृषि विभाग ने सभी पात्र कृषकों से इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की है।
क्रमांक 1630


Share

Related posts

जिले के शासकीय उद्यान रोपणी के आम फल बहार की होगी नीलामी

namanchhattisgarh

रक्तदान एवम् निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया

namanchhattisgarh

अटल आवास के रहवासियों की मांग पर सांसद द्वारा किया गया स्थल निरीक्षण एवं अधिकारियों को तलब कर मरम्मत कार्य कराने हेतु दिए निर्देश

namanchhattisgarh

Leave a Comment