15.1 C
New York
October 12, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

जिले के शासकीय उद्यान रोपणी के आम फल बहार की होगी नीलामी

Share

कोरबा 22 अप्रैल 2022/जिले के शासकीय उद्यान रोपणी के आम फलबहार की नीलामी वर्ष 2022-23 के लिए की जाएगी। सहायक संचालक उद्यानिकी ने बताया कि शासकीय उद्यान रोपणी नगोई विकासखंड पोडीउपरोडा के आम फलबहार की नीलामी 25 अप्रैल 2022 को दोपहर 2 बजे की जाएगी। इसी प्रकार शासकीय उद्यान रोपणी पंडरीपानी विकासखंड कटघोरा के आम फलबहार की नीलामी 27 अप्रैल 2022 को दोपहर 2 बजे एवं शासकीय उद्यान रोपणी पोडीलाफा विकासखंड पाली के आम फलबहार की नीलामी 29 अपै्रल 2022 को दोपहर 2 बजे से किया जाना है। सहायक संचालक ने बताया कि जो भी व्यक्ति नीलामी मे बोली लगाकर आमफलबहार लेना चाहते है, नीलामी के पूर्व नीलामी के नियम व शर्ते तथा आम फलबहार का अवलोकन शासकीय उद्यानरोपणियो मे आकर कर सकते है। इच्छुक व्यक्ति शासकीय उद्यान अधीक्षक से संपर्क कर निर्धारित अमानत राशि नगद या बैंक ड्राफ्ट जो सहायक संचालक उद्यान जिला कोरबा के नाम से देय हो जमा कर आम फलबहार नीलामी प्रक्रिया में भाग ले सकते है। नीलामी प्रक्रिया की जानकारी के लिए शासकीय उद्यान रोपणी नगोई के उद्यान अधीक्षक श्री के.आर. भगत मो.नं. 6260946006, पण्डरीपानी के अधीक्षक श्री अर्जुन सिंह मरावी मो.नं. 9631902927 एवं उद्यान रोपणी पोडलाफा की अधीक्षक कु. रत्ना सूर्यवंशी मो.नं. 8305438139 से संपर्क कर सकते है।
क्रमांक 70


Share

Related posts

जनगणना 2027 अंतर्गत ऑनलाइन स्व-गणना प्रक्रिया का शुभारंभ

namanchhattisgarh

पाली तानाखार विधायक श्री केरकेट्टा ने की मनरेगा कार्यों की समीक्षा

namanchhattisgarh

चयन समिति की बैठक 26 को

namanchhattisgarh

Leave a Comment