April 14, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

जनदर्शन में सुनी गई आमजनो की समस्याएं, त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

Share

कोरबा 23 मार्च 2026/कलेक्टर  कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जनदर्शन  में निगम आयुक्त श्री आशुतोष पांडेय ने आम नागरिकों की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ सुना। दूरस्थ एवं शहरी क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने अपनी विभिन्न समस्याएं प्रशासन के समक्ष रखीं।
जनदर्शन के दौरान कुल 78 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें प्रमुख रूप से बिजली बिल में सुधार, स्वास्थ्य उपचार के लिए आर्थिक सहायता, प्रधानमंत्री आवास योजना की किश्त की जानकारी, वनाधिकार पट्टा, राशन कार्ड, मुआवजा, नक्शा दुरुस्ती और सीमांकन से जुड़े मामले शामिल रहे।
निगमायुक्त श्री पाण्डेय  ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों को प्रेषित करते हुए शीघ्रता से निराकरण सुनिश्चित करने निर्देशित किया।  जिससे आमजन को राहत मिल सके। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत श्री दिनेश कुमार नाग, अपर कलेक्टर श्री देवेंद्र पटेल, श्री ओंकार यादव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
क्रमांक 1688/


Share

Related posts

छत्तीसगढ़ के बच्चों को नीट और जेईई की फ्री कोचिंग: मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने स्वामी आत्मानंद कोचिंग योजना का किया शुभारंभ

namanchhattisgarh

शाला खूुलने के पूर्व सभी आवश्यक तैयारी पूर्ण करेंः कलेक्टर

namanchhattisgarh

राष्ट्रीय राजमार्ग के लिए भू-अधिग्रहित प्रभावितों के मुआवजा वितरण के लिए गांवों मे होगा शिविर का आयोजन

namanchhattisgarh

Leave a Comment