13.2 C
New York
October 12, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

जनदर्शन में सुनी गई आमजनो की समस्याएं, त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

Share

कोरबा 23 मार्च 2026/कलेक्टर  कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जनदर्शन  में निगम आयुक्त श्री आशुतोष पांडेय ने आम नागरिकों की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ सुना। दूरस्थ एवं शहरी क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने अपनी विभिन्न समस्याएं प्रशासन के समक्ष रखीं।
जनदर्शन के दौरान कुल 78 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें प्रमुख रूप से बिजली बिल में सुधार, स्वास्थ्य उपचार के लिए आर्थिक सहायता, प्रधानमंत्री आवास योजना की किश्त की जानकारी, वनाधिकार पट्टा, राशन कार्ड, मुआवजा, नक्शा दुरुस्ती और सीमांकन से जुड़े मामले शामिल रहे।
निगमायुक्त श्री पाण्डेय  ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों को प्रेषित करते हुए शीघ्रता से निराकरण सुनिश्चित करने निर्देशित किया।  जिससे आमजन को राहत मिल सके। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत श्री दिनेश कुमार नाग, अपर कलेक्टर श्री देवेंद्र पटेल, श्री ओंकार यादव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
क्रमांक 1688/


Share

Related posts

मुख्यमंत्री ने रामपुर विधानसभा के अंतर्गत ग्राम चिर्रा में रीपा के गतिविधियों का किया अवलोकन

namanchhattisgarh

पर्यावरण संरक्षण के लिए पूर्ण संकल्प के साथ सभी को देनी चाहिए अपनी सहभागिता: कलेक्टर

namanchhattisgarh

सामुदायिक वन संसाधन अधिकार पर जिला स्तरीय एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन

namanchhattisgarh

Leave a Comment