23.4 C
New York
October 14, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

श्री श्याम मंदिर में गूंजेगा कान्हा के जन्म का जयघोष

Share

कोरबा। श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर श्री श्याम मित्र मंडल, कोरबा द्वारा मिशन रोड स्थित श्री श्याम मंदिर में तीन दिवसीय भव्य श्री कृष्ण कथा एवं जन्मोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह धार्मिक आयोजन 4 सितंबर से 6 सितंबर 2026 तक श्रद्धा एवं भक्ति के वातावरण में संपन्न होगा।
इस संबंध में प्रायोजक सी.ए. गोपाल अग्रवाल, सचिन कुमार सिंघल,; अरुण बजाज, जयदेव मिद्या, ने सयुक्त रूप से जानकारी देते हुए बताया कि प्रथम दिन 4 सितंबर, शुक्रवार को रात्रि 8 बजे से भगवान श्रीकृष्ण की जन्म कथा का वाचन किया जाएगा तथा श्रीकृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। इस दौरान मंदिर परिसर में भक्ति और उल्लास का विशेष वातावरण देखने को मिलेगा।
5 सितंबर, शनिवार को दोपहर 4 बजे से रात्रि 8 बजे तक श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का भावपूर्ण वर्णन किया जाएगा। वहीं 6 सितंबर, रविवार को दोपहर 4 बजे से रात्रि 8 बजे तक श्रीकृष्ण भगवान के विवाह प्रसंग एवं फूलों की होली का आयोजन किया जाएगा।
कार्यक्रम में परम धाम, वृंदावन के कथा प्रवाहक आनंद कृष्ण ठाकुर द्वारा श्रीकृष्ण की विभिन्न लीलाओं एवं महिमा का रसपूर्ण वर्णन किया जाएगा। आयोजन के दौरान बाबा श्री श्याम का अलौकिक श्रृंगार, छप्पन भोग एवं दिव्य अखंड ज्योत विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगे। धार्मिक आयोजन को लेकर श्याम प्रेमियों एवं श्रद्धालुओं में उत्साह का वातावरण है।
इस अवसर पर श्याम मित्र मंडल, कोरबा के द्वारा समस्त श्याम प्रेमियों, धर्मप्रेमी नागरिकों एवं श्रद्धालुओं से परिवार तथा इष्ट-मित्रों सहित कार्यक्रम में शामिल होकर श्रीकृष्ण जन्मोत्सव एवं कथा का आनंद लेने और बाबा श्री श्याम का आशीर्वाद प्राप्त करने का आग्रह किया है।


Share

Related posts

04 सितम्बर को 08 स्थानों में लगेंगे मोबाईल मेडिकल यूनिट शिविर

namanchhattisgarh

सम्मान निधि योजना ने बदल दी ज़िंदगी, आत्मनिर्भर बने सीताराम

namanchhattisgarh

नरवा योजनान्तर्गत बोराई नाला के उपचार से 90 हेक्टेयर बढ़ा सिचाई रकबा

namanchhattisgarh

Leave a Comment