13.2 C
New York
October 12, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
छत्तीसगढ़

चित्रा टॉकीज में हिंदू समाज ने देखा ‘हनुमान अंश’, भक्ति और अध्यात्म से सराबोर हुआ सिनेमाघर

Share

कोरबा। शहर के चित्रा टॉकीज में हिंदू समाज के लोगों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर चर्चित आध्यात्मिक एवं भक्तिमय फिल्म ‘हनुमान अंश’ का आनंद लिया। फिल्म देखने पहुंचे दर्शकों में भगवान श्री हनुमान के प्रति आस्था और संत नीम करौली बाबा के जीवन एवं उनके आध्यात्मिक संदेशों को जानने की उत्सुकता देखने को मिली। फिल्म के दौरान सिनेमाघर का माहौल भक्तिमय नजर आया और दर्शकों ने फिल्म के भावनात्मक एवं आध्यात्मिक प्रसंगों को काफी सराहा।
‘हनुमान अंश’ संत नीम करौली बाबा, जिन्हें उनके भक्त प्रेम और श्रद्धा से महाराज जी के नाम से भी संबोधित करते हैं, के जीवन और उनके आध्यात्मिक दर्शन से प्रेरित फिल्म है। फिल्म में भक्ति, सेवा, करुणा, मानवता और भगवान श्री हनुमान के प्रति अटूट आस्था को प्रमुखता से प्रस्तुत किया गया है। फिल्म यह संदेश देने का प्रयास करती है कि सच्ची भक्ति केवल पूजा-पाठ तक सीमित नहीं है, बल्कि जरूरतमंदों की सेवा, मानवता के प्रति प्रेम और ईश्वर में विश्वास भी भक्ति का ही स्वरूप है।

‘हनुमान अंश’ ने अपने प्रदर्शन के बाद धीरे-धीरे दर्शकों के बीच मजबूत पकड़ बनाई
चित्रा टॉकीज में फिल्म देखने पहुंचे हिंदू समाज के लोगों ने कहा कि ‘हनुमान अंश’ केवल मनोरंजन के लिए बनाई गई फिल्म नहीं, बल्कि यह भक्ति, सेवा और मानवता का संदेश देने वाली आध्यात्मिक प्रस्तुति है। फिल्म के माध्यम से संत नीम करौली बाबा के जीवन और भगवान श्री हनुमान के प्रति उनकी अटूट श्रद्धा को समझने का अवसर मिलता है। धर्म जागरण नगर संयोजक व अग्रवाल सभा के उपाध्यक्ष आशीष गोयल ने विशेष सहयोग प्रदान किया


Share

Related posts

16 लाख रूपए से अधिक के वर्मी खाद और केंचुआ बेचकर बनी आर्थिक रूप से सक्षम

namanchhattisgarh

22 जुलाई को 08 स्थानों में लगेंगे मोबाईल मेडिकल यूनिट शिविर

namanchhattisgarh

कक्षा 10वीं और 12वीं की पूरक परीक्षा संपन्न

namanchhattisgarh

Leave a Comment