April 16, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

अब 31 जुलाई तक पीएम किसान सम्मान निधि योजना में करा सकेंगे ई-केवाईसी

Share

कोरबा 31 मई 2022/प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना अंतर्गत ई-केवाईसी कराने की तिथि में वृद्वि की गयी है। अब किसान 31 जुलाई 2022 तक पीएम किसान सम्मान निधि का ई-केवाईसी करा सकते है। योजना का लाभ लेने के लिए जिले के सभी पंजीकृत किसानों को पीएम किसान पोर्टल में 31 जुलाई 2022 तक ई-केवाईसी कराना अनिवार्य है। उप संचालक कृषि श्री ए. के. शुक्ला ने बताया कि पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ पात्र किसानों को देने के लिए ई-केवाईसी करने का कार्य जारी है। ई-केवाईसी अपडेट करने के लिए पीएम किसान पोर्टल पर आप्शन दिया गया है, पंजीकृत किसान स्वयं पीएम किसान पोर्टल में जाकर अपने आधार कार्ड नंबर का सत्यापन कर सकते है अथवा किसी भी लोक सेवा केन्द्र या च्वाईस सेंटर के माध्यम से भी सत्यापन करवाया जा सकता है। कृषि विभाग द्वारा किसानों से पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ लेने 31 जुलाई तक ई-केवाईसी कराने की अपील की गई है।
उपसंचालक कृषि ने बताया कि जिले में अब तक कुल 79 हजार 279 किसानों के द्वारा ई-केवाईसी करवाया जा चुका है। छुटे हुए किसानों को ई-केवाईसी करवाने के लिए लगातार प्रेरित और प्रोत्साहित किया जा रहा है। ताकि पी.एम. किसान योजना की अगली किस्त से कोई भी पात्र किसान वंचित न हो। इस योजना के तहत किसानों को आगामी किस्त पाने के लिए ई-केवाईसी कराना अनिवार्य है। उपसंचालक कृषि ने बताया कि पी.एम. किसान सम्मान निधि का लाभ लेने के लिए कृषि विभाग द्वारा किसानो से ई-केवाईसी कराने की अपील की जा रही है।
क्रमांक 168


Share

Related posts

निगम के विभिन्न उद्यान में विशेष साफ-सफाई का कार्य

namanchhattisgarh

खरीफ फसल के लिए किसानों से बीज एवं वर्मी कम्पोस्ट का अग्रिम उठाव की अपील

namanchhattisgarh

कलेक्टर श्री झा ने की धान खरीदी की तैयारियों की समीक्षा

namanchhattisgarh

Leave a Comment