October 15, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

17 जून को 08 स्थानों में लगेंगे मोबाईल मेडिकल यूनिट शिविर

Share

कोरबा 16 जून 2022 – छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना अंतर्गत नगर पालिक निगम कोरबा क्षेत्रांतर्गत संचालित 08 मोबाईल मेडिकल यूनिट शुक्रवार 17 जून को विभिन्न 08 वार्डाे में पहुंचकर निर्धारित स्थलों पर कैम्प करेंगी तथा नागरिकों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं उनकी बीमारियों का मुफ्त इलाज व दवाओं का वितरण करेगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 17 जून शुक्रवार को वार्ड क्र. 01      सर्वमंगलापारा, वार्ड क्र. 15 ढोढीपारा, वार्ड क्र. 21 बुधवारी, वार्ड क्र. 32 डिंगापुर, वार्ड क्र. 41 परसाभांठा, वार्ड क्र. 50 प्रेमनगर, वार्ड क्र. 59 विकास नगर, वार्ड क्र. 63 पुरैना में कैम्प लगाए जाएंगे। महापौर श्री राजकिशोर प्रसाद ने संबंधित वार्ड पार्षदों से अपील करते हुए कहा है कि वार्डाे में लगने वाले मोबाईल मेडिकल यूनिट शिविरों की जानकारी वार्ड के नागरिकोें को देने के साथ ही शिविर में अपना सहयोग प्रदान करें ताकि अधिक से अधिक लोग अपनी निःशुल्क जांच व बीमारियों का इलाज करा सके तथा शासन की इस महत्वपूर्ण योजना का लाभ उन्हें प्राप्त हो सके।

Share

Related posts

प्रशासन तुंहर द्वार अभियान : ग्राम पंचायत चारपारा में हुआ शिविर का आयोजन

namanchhattisgarh

मुख्यमंत्री के सलाहकार श्री प्रदीप शर्मा की अध्यक्षता में नवनिर्मित ऑडिटोरियम में समीक्षा बैठक 07 अक्टूबर को

namanchhattisgarh

एकलव्य आदर्श विद्यालय कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु तृतीय काउंसलिंग आयोजित

namanchhattisgarh

Leave a Comment