16 C
New York
October 13, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

महिलाओं की तस्करी रोकथाम, अन्य हितधारकों तथा पीड़ितों के पुनर्वास के संबंध में कार्यशाला आयोजित: पीडित महिला आयोग के व्हाट्सएप नम्बर 9098382225 पर कर सकते है शिकायत

Share

कोरबा 16 जून 2022/राष्ट्रीय महिला आयोग नई दिल्ली के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग के द्वारा छत्तीसगढ़ के समस्त जिलों में महिला तस्करी रोकथाम, अन्य हितधारकों तथा पीड़ितों के पुनर्वास से संबंधित प्रशिक्षण का आयोजन किया जाना प्रस्तावित है। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग द्वारा आज जिला पंचायत कोरबा के सभा कक्ष में मानव तस्करी रोकथाम, अन्य हितधारकों तथा पीड़ितों के पुनर्वास विषय पर कार्यशाला आयोजित किया गया। प्रशिक्षण कार्यशाला में जिले के जिला संरक्षण अधिकारी, नवा बिहान के अधिकारी, मानव तस्करी रोकथाम पर कार्य करने वाले सामाजिक कार्यकर्ता  तथा जिले के पुलिस विभाग के अधिकारीगण शामिल हुए। महिलाओं पर अत्याचार से संबंधित शिकायत पीड़ित महिला द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग के व्हाट्सएप कॉल सेंटर नम्बर 9098382225 पर सम्पर्क कर या सम्बंधित जिले के महिला बाल विकास विभाग के अधिकारियों से संपर्क कर दर्ज करा सकते हैं।
इस कार्यशाला में आधुनिकीकरण, आर्थिक विकास, पलायन एवं अन्य नवीन परिदृश्य में मानव तस्करी विशेषकर महिलाओं के मानव तस्करी रोकथाम, अन्य हितधारकों तथा पीड़ितों के पुनर्वास विषय पर परिचर्चा की गयी। साथ ही नीति तैयार करने पर विचार किया गया। मौजूदा कानून तथा नए लागू हुए कानून के क्रियान्वयन एवं प्रभाव तथा आवश्यक संशोधन पर भी परिचर्चा की गयी। कार्यशाला में छत्तीसगढ़ राज्य में मानव व्यापार विशेषकर महिलाओं के अनैतिक व्यापार की रोकथाम हेतु किए जा रहे प्रयासों से अवगत कराया गया। मानव व्यापार में सबसे अहम भूमिका प्लेसमेंट एजेंसियों की होती है, जो अच्छी नौकरी का प्रलोभन देकर मेट्रो सिटी में ले जाकर उनकी तस्करी करते है। प्रत्येक जिले में मानव व्यापार की रोकथाम हेतु निर्मित सेल की जानकारी दी गयी। साथ ही राज्य में विभिन्न शिविर के आयोजन के माध्यम से मानव तस्करी की रोकथाम, अन्य हितधारकों तथा पीड़ितों के पुनर्वास हेतु प्रचार-प्रसार एवं अन्य प्रयासो से अवगत कराया गया।

क्रमांक 217


Share

Related posts

कलेक्टर, एसपी ने किया स्वामी आत्मानंद स्कूल सक्ती का निरीक्षण, जांच के दिए निर्देश

namanchhattisgarh

अवैध परिवहन एवं उत्खनन करते पाये जाने पर 17 वाहन जप्त

namanchhattisgarh

सीईओ ने प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण, स्वच्छ भारत मिशन, एन आर एल एम,मनरेगा, 15 वें वित्त आदि की समीक्षा

namanchhattisgarh

Leave a Comment