22.4 C
New York
October 13, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

कलेक्टर, एसपी ने किया स्वामी आत्मानंद स्कूल सक्ती का निरीक्षण, जांच के दिए निर्देश

Share

जांजगीर-चांपा, 17 अगस्त 2022/ कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा, पुलिस अधीक्षक श्री विजय अग्रवाल ने आज नवगठित सक्ती जिले में संचालित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी विद्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान पर्याप्त राशि उपलब्ध कराए जाने के पश्चात भी कार्य संतोषजनक नहीं दिखाई देने पर कलेक्टर ने संबंधित ठेकेदार के अलावा पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने राशि का उपयोग अनावश्यक कार्यों में खर्च किए जाने पर एसडीएम श्रीमती रेना जमील को जांच करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने विद्यार्थियों के क्लास रूम में बाहर से प्राकृतिक हवा और रोशनी आने के लिए वेन्टीलेशन तथा खिड़कियां नहीं होने पर आपत्ति जताई।


Share

Related posts

कटघोरा पुलिस द्वारा अवैध शराब परिवहन करते 01 आरोपी गिरफ्तार

namanchhattisgarh

टैक्स बार एसोसिएशन, कोरबा की नयी कार्यकारिणी का गठन

namanchhattisgarh

31 दिसम्बर तक बकाया कर राशि जमा न करने पर बडे़ बकायादारों के नाम होंगे सार्वजनिक, होगी कुर्की की कार्यवाही

namanchhattisgarh

Leave a Comment