17.6 C
New York
October 13, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

24 जून को 08 स्थानों में लगेंगे मोबाईल मेडिकल यूनिट शिविर

Share

कोरबा 23 जून 2022 – छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना अंतर्गत नगर पालिक निगम कोरबा क्षेत्रांतर्गत संचालित 08 मोबाईल मेडिकल यूनिट शुक्रवार 24 जून को विभिन्न 08 वार्डाे में पहुंचकर निर्धारित स्थलों पर कैम्प करेंगी तथा नागरिकों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं उनकी बीमारियों का मुफ्त इलाज व दवाओं का वितरण करेगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 24 जून शुक्रवार को वार्ड क्र. 03 राताखार दुर्गा चौक के पास, वार्ड क्र. 14 मैग्जिनभांठा सामुदायिक मंच दशहरा मैदान के पास, वार्ड क्र. 20 कांशीनगर सामुदायिक भवन के पास, वार्ड क्र. 37 डुग्गूपारा रामबाई घर के पास स्टेज, वार्ड क्र. 45 स्याहीमुड़ी गांधी चौक के पास, वार्ड क्र. 52 फर्टिलाईजर बस्ती स्कूल के पास, वार्ड क्र. 62 नरईबोध स्टेज के पास, वार्ड क्र. 63 भीमसेनिहा मंदिर जयस्तंभ चौक के पास कैम्प लगाए जाएंगे। महापौर श्री राजकिशोर प्रसाद ने संबंधित वार्ड पार्षदों से अपील करते हुए कहा है कि वार्डाे में लगने वाले मोबाईल मेडिकल यूनिट शिविरों की जानकारी वार्ड के नागरिकोें को देने के साथ ही शिविर में अपना सहयोग प्रदान करें ताकि अधिक से अधिक लोग अपनी निःशुल्क जांच व बीमारियों का इलाज करा सके तथा शासन की इस महत्वपूर्ण योजना का लाभ उन्हें प्राप्त हो सके।

Share

Related posts

भूविस्थापितो ने एनटीपीसी के खिलाफ खोला मोर्चा : मुआवजा और नौकरी देने की कर रहे है मांग

namanchhattisgarh

स्वच्छता दीदीयों द्वारा सभी वार्डों में जाकर किया जाता है डोर टू डोर कचरा कलेक्शन

namanchhattisgarh

राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम: 09 से 14 सितंबर तक चलेगा अभियान

namanchhattisgarh

Leave a Comment