-1.6 C
New York
February 24, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

समस्याऐं तो है सबके साथ, नजरिये की है बात, चलती रहे जिंदगी हमारी: द्वारका जालान

Share

कोरबा। वर्तमान समय में जहां एक व्यस्त जीवन शैली बनी हुई है वहीं हर मनुष्य को कोई ना कोई तनाव बना रहता है इस तनावग्रस्त जिंदगी को खुशहाल कैसे बनाये इस पर एक परिचर्चा का अयोजन अग्रवाल सभा कोरबा के द्वारा विगत दिनों श्री अग्रसेन कन्या महाविद्यालय के सभागर में किया गया

अग्रवाल सभा कोरबा के द्वारा अयोजित चलती रहे जिंदगी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पुणे से प्रधारे मोटिवेशनल स्वीकर द्वारका जालान व विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर पालिक निगम के महापौर राजकिशोर प्रसाद उपस्थित हुये इस अवसर पर कार्यक्रम कि शुभारंभ माता सरस्वती व महाराज अग्रसेन कि पूजा अर्चना व दीपप्रज्जवलित कर कि गई इस अवसर पर अग्रवाल सभा के अध्यक्ष श्रीकांत बुधिया ने अपने उदबोधन में कहा कि जिंदगी गुजारी नहीं जाती, जिंदगी जी जाती है आगे जिंदगी कैसे चले इस पर आज जानकारी लेगे इसके साथ अग्रवाल सभा के संबंध में जानकारी प्रदान कि गई । विशिष्ट अतिथि महापौर राजकिशोर प्रसाद ने अपने उदबोधन में कहा कि हम सब के जीवन में इस तरह के कार्यक्रम से एक पहल होगी हमें इसका लाभ उठाना चाहिए पुणे से प्रधारे मुख्य अतिथि मोटिवेशनल स्वीकर द्वारका जालान ने चलती रहे जिंदगी पर अपने उदबोधन में कहा कि कई बार ऐसा होता है कि हम किसी कार्यक्रम में होते तो है लेकिन हमारा मन एवं हमारा मस्तिष्क वहां नहीं होता है यह आपके उपर निर्भर करता है। जिंदगी कैसे जिये रूठी हुई जिंदगी से अच्छा मुस्कारते हुए जिये,

श्री जालान ने कहा हमें अपने बचपन को कभी नहीं भूलना चाहिए आज भी हर उम्र में हमें अपने बचपन को जिंदा रखे । हमें जीवन में कई पद में मिलते है लेकिन हमें पदों को महत्व ना देकर अपने कार्यो को महत्व देना चहिए हमारे कार्य ही हमारी पूंजी है मुश्किले तो आती व जाती रहती है लेकिन हंसते हुए चलती रहे जिंदगी । जिंदगी में हर छोटी सी छोटी बात में मजा होता है हर बात भले ही हमारे लिए छोटी हो लेकिन हमें जिंदगी को जिने में मददगार हो सकती है हमें अपने परिवार से जुडना चाहिए हमें रिश्तों का महत्व समझते हुये संयुक्त परिवार पर में रहना चाहिए इस पर जोर दिया सही मानये में रिश्ते ही जिंदगी है इसके साथ जीवन में सुख व दुख के कुछ पहलू पर अपना प्रकाश डाला व जिंदगी को खुशहाल बनाये हुए बिना किसी गम के जीना कि बात कहीं । इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष रामसिंह अग्रवाल, राजकुमार अग्रवाल, व शिव अग्रवाल, श्रीमति भगवती अग्रवाल, राजेन्द्र अग्रवाल, भगवान दास अग्रवाल, श्यामसुंदर अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, श्रीमति उमा बंसल श्रीमति, सरिता अग्रवाल, श्रीमति आभा अग्रवाल, जयराम बंसल, संजय बुधिया, श्रीमति सुमन सिघानिया, नरेश भोपालपुरिया, सतीश जलान, बजरंग अग्रवाल, जितेन्द्र अग्रवाल, गजानंद अग्रवाल, राजेश केडिया, राहूल सिंघल, राधेश्याम बंसल, राजेन्द्र अग्रवाल, नरेन्द्र अग्रवाल, छेदीलाल अग्रवाल, संतोष अग्रवाल, मुकेश गोयल, नवल अग्रवाल, मोहन अग्रवाल, व अन्य पदाधिकारीगण व अग्रबन्धु उपस्थित थे


Share

Related posts

जनता की समस्याओं का समाधान हमारी प्राथमिकता भी नैतिक दायित्व भी – राजस्व मंत्री

namanchhattisgarh

अवैध रेत उत्खनन के मामले में 7 ट्रेक्टर ज़ब्त

namanchhattisgarh

आधारभूत सुविधा मिलने से पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सकारात्मक वातावरण में कार्य करने की मिलेगी प्रेरणा : मुख्यमंत्री

namanchhattisgarh

Leave a Comment