February 23, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

नहर के मजबूतीकरण का कार्य प्रगति पर,किसी तरह की जनहानि नहीं

Share

जांजगीर-चाम्पा 9 अगस्त 2022/  पामगढ़ ब्लॉक के अंतर्गत बारगांव में नहर के क्षतिग्रस्त हिस्से को पानी का प्रवाह कम कर तेजी से मजबूतीकरण किया जा रहा है। कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा के निर्देशन में सिंचाई विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा नहर के मरम्मत का कार्य बारिशों के बावजूद लगातार किया जा रहा है। जल्दी ही सबकुछ सामान्य होने की सम्भावना है। इस घटना से किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है। फसल संबंधी नुकसान का आंकलन कर रिपोर्ट तैयार की जा रही है।
जिले के विकासखंड पामगढ़ के ग्राम बारगांव के पास अकलतरा शाखा नहर के कि.मी. 35.50 पर बायीं ओर का पार 8 अगस्त को सुबह 03 बजे क्षतिग्रस्त हो गई थी। कार्यपालन अभियंता हसदेव नहर जल प्रबंध संभाग ने 8 अगस्त को सूचना मिलते ही सुबह 09 बजे स्थल का निरीक्षण किया। संबंधित अनुविभागीय अधिकारी (सिंचाई विभाग) अपने अमले के साथ स्थल पर पहुंच चुके थे एवं नहर को बांधने का कार्य प्रारंभ कर दिया गया था। उन्होंने मौके पर उपस्थित किसानों से चर्चा की। किसानो ने चर्चा के दौरान बतलाया कि नहर के उक्त क्षतिग्रस्त स्थान पर रिसाव हो रहा था जिसकी जानकारी संबंधित सिंचाई विभाग के अधिकारियों को दी गई थी। इस संबंध में अनुविभागीय अधिकारी श्री डी.आर. बनर्जी से रिसाव एवं उसकी मरम्मत के संबंध में भी जानकारी ली गई। कलेक्टर भी इस घटना के बाद किए जा रहे कार्यों की पल-पल जानकारी ले रहे हैं और सिंचाई विभाग के अधिकारियों को नहर मरम्मत का कार्य बहुत मजबूती से करने के निर्देश भी दिए हैं।
35 वर्ष पुराना है यह नहर
बारगांव के इस नहर का निर्माण लगभग 35 वर्ष पूर्व हुआ था। नहर की लाइनिंग भी बहुत पुरानी है। नहर का यह भाग फिलिंग रीच में है। यह रीच मुरूम रीच है एवं नहर के भराव की मिट्टी भी मुरूम युक्त है। नहर में कि.मी. 35.50 पर लगभग 600 क्यूसेक का बहाव था इस कारण नहर के क्षतिग्रस्त होने से आसपास  खेतो में पानी भर गया। नहर के पानी को हेड से कम कराने के प्रयास के साथ ही नहर मरम्मत का कार्य 08 अगस्त को सुबह 09 बजे से प्रारंभ कर दिया गया था। नहर में अत्यधिक बहाव होने के कारण स्थिति को नियंत्रण करने में विलम्ब हुआ तथा देर शाम तक स्थिति पर नियंत्रण कर लिया गया था। इस घटना मे कोई भी जनहानि नहीं हुई है। 9 अगस्त को भी नहर मरम्मत का कार्य प्रगति पर है एवं रिसाव पर नियंत्रण कर लिया गया है। नहर पार को मजबूतीकरण का कार्य किया जा रहा है, ताकि खरीफ सिंचाई प्रभावित न हो।


Share

Related posts

वेल्डिंग वर्कशॉप में चोरी करने वाले 6 माह से फरार आरोपी को कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार

namanchhattisgarh

विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत आयोजित होंगे विभिन्न कार्यक्रम

namanchhattisgarh

हमर बेटी, हमर मान” कार्यक्रम में सिखाए गए आत्मरक्षा के ट्रिक

namanchhattisgarh

Leave a Comment