April 14, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

लायंस स्कूल सीतामढ़ी एवं लायंस स्कूल टी.पी नगर में मनाया गया 75वॉ स्वतंत्रता दिवस समारोह

Share

कोरबा | लायंस क्लब ऑफ कोरबा द्वारा स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम लायंस स्कूल सीतामढ़ी एवं लायंस स्कूल टी.पी. नगर में बड़े ही उत्साह एवं जोश के साथ मनाया गया। मुख्य अतिथि लायन राजकुमार अग्रवाल (उत्सव), लायन सत्येन्द्र वासन एवं अध्यक्षता लायन राजकुमार अग्रवाल (श्वेता), लायन जयप्रकाश अग्रवाल की आतिथ्य में ध्वजारोहण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। ध्वजारोहन के दौरान भारी वर्षा में भी लायन सदस्यों, टीचर्स एवं बच्चों का जज्बा देखने लायक था। बच्चों द्वारा कार्यक्रम में शानदार गीत का प्रदर्शन किया गया, एवं मुख्य अतिथियों द्वारा उद्बोधन दिया गया, जिसमें उन्होने बच्चों को अच्छी शिक्षा के साथ आगे बढ़ने एवं देशहित में कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया। अंत में सभी उपस्थित लायन साथियों, शिक्षकगणों एवं बच्चों का आभार व्यक्त कर सभी में मिष्ठान वितरण किया गया।
कार्यक्रम में सचिव लायन दीपक माखीजा, लायन संतोष खरे, लायन मधु पाण्डेय, ला. सुभाष अग्रवाल (बालाजी), लायन श्रवण बेरिवाल, लायन नन्दकिशोर अग्रवाल, लायन रामगोपाल डिक्सेना एवं सभी लायन सदस्यों सहित, प्राचार्य रमेश शर्मा व जी आर हंस, शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं बच्चों की उपस्थिति में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

 


Share

Related posts

स्वतंत्रता दिवस पर साकेत में महापौर करेगें ध्वजारोहण

namanchhattisgarh

पहाड़ी कोरवा बच्चों ने पहली बार देखी विधानसभा की कार्यवाही

namanchhattisgarh

बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ में सभी विभागों की सहभागिता आवश्यक: कलेक्टर

namanchhattisgarh

Leave a Comment