22.4 C
New York
October 13, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

18 अगस्त को 08 स्थानों में लगेंगे मोबाईल मेडिकल यूनिट शिविर

Share

कोरबा 17 अगस्त 2022 – छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना अंतर्गत नगर पालिक निगम कोरबा क्षेत्रांतर्गत संचालित 08 मोबाईल मेडिकल यूनिट गुरूवार 18 अगस्त को विभिन्न 08 वार्डाे में पहुंचकर निर्धारित स्थलों पर कैम्प करेंगी तथा नागरिकों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं उनकी बीमारियों का मुफ्त इलाज व दवाओं का वितरण करेगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 18 अगस्त गुरूवार को वार्ड क्र. 03 राताखार पार्षद घर के पास, वार्ड क्र. 15 ढोढ़ीपारा शॉपिंग सेंटर के पास, वार्ड क्र. 18 चेकपोस्ट बस्ती मंच के पास, वार्ड क्र. 32 डिंगापुर सामुदायिक भवन चर्च के सामने, वार्ड क्र. 41 परसाभांठा कांजीहाउस के पास सामुदायिक भवन, वार्ड क्र. 48 सुमेधा चौक, वार्ड क्र. 59 मदरसा मोहल्ला ईदगाह के पास विकासनगर, वार्ड क्र. 63 डबरीपारा आंगनबाड़ी केन्द्र के पास कैम्प लगाए जाएंगे। महापौर श्री राजकिशोर प्रसाद ने संबंधित वार्ड पार्षदों से अपील करते हुए कहा है कि वार्डाे में लगने वाले मोबाईल मेडिकल यूनिट शिविरों की जानकारी वार्ड के नागरिकोें को देने के साथ ही शिविर में अपना सहयोग प्रदान करें ताकि अधिक से अधिक लोग अपनी निःशुल्क जांच व बीमारियों का इलाज करा सके तथा शासन की इस महत्वपूर्ण योजना का लाभ उन्हें प्राप्त हो सके।

Share

Related posts

धान खरीदी महाभियान: जिले में अब तक लगभग 92 हजार क्विंटल धान की हुई खरीदी

namanchhattisgarh

अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर होगी कार्यवाही

namanchhattisgarh

घर-घर पहुंचकर समस्याओं की जानकारी लेंगे अधिकारी कर्मचारी

namanchhattisgarh

Leave a Comment