21.3 C
New York
October 12, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

धान खरीदी महाभियान: जिले में अब तक लगभग 92 हजार क्विंटल धान की हुई खरीदी

Share

कोरबा 26 नवंबर 2022/ जिले में 1 नवंबर से शुरू हुए धान खरीदी महाअभियान के तहत जिले के किसानों से समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी जारी है। जिले में अब तक  लगभग 92 हजार क्विंटल धान की खरीदी हो चुकी है। धान खरीदी के साथ खरीदी केंद्रों से धान का उठाव भी जारी है। खरीदी केंद्रों से 49 हजार 406 क्विंटल धान का उठाव हो चुका है। जिले के किसान अब तक 18 करोड़ 76 लाख 69 हजार 392 रुपए  का धान समितियों में बेच चुके है। जिला सहकारी बैंक के नोडल अधिकारी ने बताया की जिले के खरीदी केंद्रों में धान खरीदी लगातार जारी है। वहीं धान खरीदी केंद्रों में धान बेचने के लिए पहुंचने वाले किसानों की संख्या भी बढ़ने लगी है। नए धान खरीदी केंद्रों में भी धान खरीदी शुरू हो चुकी है। सोमवार 28 नवंबर को 55 धान खरीदी केंद्रों में धान खरीदी के लिए कुल 510 टोकन जारी किए गए हैं । इनमें 330 समिति के माध्यम से तथा टोकन तुंहर हाथ ऐप के माध्यम से 180 टोकन जारी किये गए है। जारी टोकन से 20 हजार 680 क्विंटल धान की खरीदी की जाएगी।
क्रमांक 669/


Share

Related posts

पुलिस अधीक्षक ने लिया क्राइम मीटिंग

namanchhattisgarh

06 नवम्बर को 08 स्थानों में लगेंगे मोबाईल मेडिकल यूनिट शिविर

namanchhattisgarh

होली के दौरान पर्याप्त पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करने दिए निर्देश

namanchhattisgarh

Leave a Comment