कोरबा । भाद्रपद मास की शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को गणेश चतुर्थी कहते हैं। देशभर में सुखकर्ता और दुखहर्ता भगवान गणेश का आज आगमन हो रहा है। भक्तों ने गणपति की स्वागत के लिए तैयारियां पूरी कर ली हैं। पिछले 2 दिन से भक्त ढोल-ताशे बजाकर उल्लास के साथ अपने घर में भगवान की मूर्तियां लेकर जा रहे हैं, जिससे शुभ मुहूर्त में भगवान की स्थापना की जा सके। पंडालों में भी जमकर तैयारियां हैं। शहर में गणेश उत्साव कि धूम देखने को मिल रही है ं
गणपति बप्पा का दरबार हर गली मोहल्ले में सज रहा है। हर घर में बप्पा के जयकारे लग रहे है । शहर वासियों के मुंह पर बस एक ही बोल है- गणपति बप्पा मोरया । बता दें कि शहर में होने वाले महोत्सवों के लिए मूर्तिकार विशेष रूप से मूर्तिया तैयार कि है आज के दिन गणेश चतुर्थी में शहरवासी श्रद्धा भावना से गणपति महाराज के स्वरूप घरों और पंडालों में ले जा रहे हैं। मूर्तियों को तैयार करने में काफी समय लग जाता है, क्योंकि शहर में हर गली मोहल्ले में गणपति महाराज का आगमन होता है तो उस वजह से मूर्तियां भी बड़ी संख्या में तैयार करने पड़ती हैं। आज से गणेश चतुर्थी महोत्सव शहर में मुख्य मार्ग, पवार हाउस रोड में भव्य तैयारी कि जा रही है
