November 28, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

एकलव्य विद्यालयों में अतिथि शिक्षक भर्ती: वॉक इन इन्टरव्यू सात जून को

Share

कोरबा 02 जून 2022/जिले के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में सत्र 2022- 23 के लिए अस्थायी रूप से हिन्दी/अंग्रेजी सीबीएसई पैटर्न पर शाला संचालन के लिए मानदेय पर अतिथि शिक्षको की भर्ती के लिए सात जून को वॉक इन इन्टरव्यू का आयोजन किया गया है। वॉक इन इन्टरव्यू के लिए आवेदन पत्र कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कोरबा में आमंत्रित किया गया है। सहायक आयुक्त आदिवासी विकास श्रीमती माया वारियर ने बताया कि जिले मे संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में निर्धारित मानदेय पर अतिथि शिक्षकों की कुल नौ पदों में भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किया गया है। इनमें टीजीटी संगीत शिक्षक के दो पद, टीजीटी व्यायाम शिक्षक के पांच पद तथा टीजीटी अंग्रेजी और समाजिक विज्ञान शिक्षकों के एक-एक पद शामिल है। उपरोक्त पदों पर भर्ती के लिए पात्रता एवं शर्ते और आवेदन पत्र प्रारूप कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कोरबा के सूचना पटल पर चस्पा किया गया है। विस्तृत जानकारी के लिए कार्यालय के कक्ष क्रमांक पांच में संपर्क किया जा सकता है। साथ ही जिले की वेबसाईट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट कोरबा डॉट जीओवी डॉट इन में भी आवेदन पत्र का अवलोकन कर डाउनलोड किया जा सकता है।
क्रमांक 178/


Share

Related posts

भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान रख बने एसडीएम-तहसील कार्यालय

namanchhattisgarh

कलेक्टर ने राशन, पेंशन और राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

namanchhattisgarh

हर महीने मिलने वाली राशि से ग्रामीण महिलाओं को मिल रही आर्थिक मजबूती

namanchhattisgarh

Leave a Comment