19.8 C
New York
October 12, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

बालको वैक्सीन महाअभियान के तहत 3110 नागरिकों को लगा कोविड बूस्टर डोज

Share

बालकोनगर, 31 अगस्त 2022। बालको संयंत्र और टाउनशिप में कोविड बूस्टर डोज टीकाकरण कार्यक्रम लगातार चल रहा है। वैक्सीन महाअभियान को सफल बनाते हुए बालको संयंत्र और टाउनशिप में 25 से 27 अगस्त, तीन दिवसीय वैक्सीन अभियान के तहत 3110 अधिकारियों, कर्मचारियों, व्यावसायिक साझेदारों और बालकोनगर वासियों को बूस्टर डोज लगाया गया। बालको के कोविड-19 टीकाकरण अभियान से कोरबा में महामारी नियंत्रण में मजबूती मिलेगी। चुनौतीपूर्ण समय में बालको परिवार के सदस्यों और क्षेत्रीय नागरिकों को उत्कृष्ट स्वास्थ्य सुविधा मुहैया करायी गई है।

बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक श्री पति ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बूस्टर डोज महाअभियान से कर्मचारियों को कोरोना वाइरस के दुष्प्रभावों से बचने में मदद मिलेगी। उन्होंने यह भी कहा कि कोविड-19 से बचाव और उसके प्रति जागरूकता के लिए बालको प्रबंधन ने व्यापक पैमाने पर अभियान संचालित किए हैं। बालको परिवार के सभी सदस्यों का टीकाकरण अभियान लगातार जारी है। श्री पति ने कहा कि कोविड अप्रोप्रिएट बिहैवियर से ही इस महामारी से बचाव संभव है।


Share

Related posts

अब तकनीकी सहायक करेंगे मनरेगा के कार्यों की समीक्षा

namanchhattisgarh

जिला क्षय उन्मूलन कार्यक्रम अंतर्गत ’’टीबी मुक्त पंचायत’’ हेतु पंचायत विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग के समन्वय के साथ बैठक सह कार्यशाला का किया गया आयोजन

namanchhattisgarh

दिशा समिति की बैठक 31 मार्च को

namanchhattisgarh

Leave a Comment