July 30, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

विशेष शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन अब 15 सितम्बर तक

Share

कोरबा 06 सितम्बर 2022/समावेशी शिक्षा अंतर्गत विशेष शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि में वृद्वि की गयी है। आवेदक अब 15 सितम्बर तक आवेदन प्रस्तुत कर सकते है। विकासखण्ड स्तर के छह पदांे पर तीन माह के लिए विशेष शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। विशेष शिक्षक (स्पेशल एजुकेटर) की भर्ती के लिए पूर्व में 29 अगस्त तक आवेदन आमंत्रित किये गये थे। कर्मचारी संघ द्वारा किये गये हडताल के कारण आवेदन लेने  की तिथि में वृद्वि की गयी है। आवेदन निर्धारित प्रारूप में जिला परियोजना कर्यालय समग्र शिक्षा जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय जिला कोरबा के नाम से जमा कर सकते है। आवेदक कार्यालयीन समय पर स्वयं उपस्थित होकर अथवा पंजीकृत डाक के माध्यम से आवेदन जमा कर सकते है। जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि भर्ती एवं पात्रता की शर्ते एवं शैक्षणिक योग्यताएं संबंधी विस्तृत जानकारी कोरबा जिले के वेबसाईट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट कोरबा डॉट जीओवी डॉट इन से प्राप्त की जा सकती है।

क्र./402


Share

Related posts

मुख्य सचिव ने वीडियो कॉन्फ्रेंस से कमिश्नर और कलेक्टर्स से धान खरीदी और महत्वपूर्ण योजनाओं की समीक्षा की

namanchhattisgarh

घर में मिली दंपती की लाश: 9 महीने की गर्भवती थी पत्नी; फांसी के फंदे पर लटका था पति का शव, उसकी बीवी बिस्तर में पड़ी थी

cradmin

जिले में अब तक किसानों से 1644752 क्विंटल धान की हुई खरीदी

namanchhattisgarh

Leave a Comment