April 14, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

आया-अटेन्डेंट भर्ती के लिए आवेदन अब 15 सितम्बर तक

Share

कोरबा 06 सितम्बर 2022/समावेशी शिक्षा अंतर्गत आया-अटेन्डेंट के रिक्त पदों में भर्ती के लिए आवेदन अब 15 सितम्बर तक प्रस्तुत कर सकते है। पूर्व में 29 अगस्त तक आवेदन आमंत्रित किये गये थे। कर्मचारियों के हडताल के कारण आवेदन लेने की अंतिम तिथि बढ़ायी गयी है। विशेष आवश्यकता वाले बच्चों की शिक्षा के लिए स्थापित संसाधन स्त्रोत केन्द्रों के लिए आया-अटेन्डेंट की रिक्त पदो पर भर्ती की जाएगी। विकासखण्ड स्तर के छह पदांे पर 10 माह के लिए आया-अटेन्डेंट-हेल्पर की नियुक्ति की जाएगी। आवेदन निर्धारित प्रारूप में जिला परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय जिला कोरबा के नाम से जमा कर सकते है। आवेदक कार्यालयीन समय पर स्वयं उपस्थित होकर अथवा पंजीकृत डाक के माध्यम से आवेदन जमा कर सकते है। जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि भर्ती एवं पात्रता की शर्ते एवं शैक्षणिक योग्यताएं संबंधी विस्तृत जानकारी कोरबा जिले के वेबसाईट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट कोरबा डॉट जीओवी डॉट इन से प्राप्त की जा सकती है।

क्र./403/


Share

Related posts

आमजन की सुरक्षा हेतु नहर किनारे निगम लगा रहा साईनेज बोर्ड

namanchhattisgarh

सार्व.स्थलों, चौक-चौराहों पर स्थापित किए जा रहे अस्थाई प्याऊ

namanchhattisgarh

पीडीएस के तहत माह दिसम्बर के लिए 7536 किलोलीटर केरोसिन का आबंटन

namanchhattisgarh

Leave a Comment