February 23, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

अगले महीने से उड़द, मूंग और मार्च से अरहर की होगी समर्थन मूल्य पर खरीदी

Share

कोरबा 19 सितम्बर 2022/छत्तीसगढ़ शासन द्वारा किसानों से समर्थन मूल्य पर  उड़द, मूंग और अरहर की खरीदी को लेकर जोरो से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। पीएम आशा अभियान के तहत राज्य में मूंग और उड़द की खरीदी अगले महीने 17 अक्टूबर से लेकर 16 दिसंबर 2022 तक की जाएगी , जबकि अरहर की खरीदी 13 मार्च 2023 से 12 मई 2023 के मध्य होगी। किसानों से मूंग और उड़द की खरीदी 6600 प्रति क्विंटल की दर से तथा अरहर की खरीदी 7755 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने किसानों के हित तथा मूंग ,उड़द और अरहर की खरीदी को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से मंडी शुल्क और कृषक कल्याण शुल्क के भुगतान से पूर्णतः छूट दे दी है ।

राज्य में मूंग ,उड़द और अरहर की खरीदी के लिए कोरबा सहित 20 जिलों के स्टेट वेयरहाउस के गोदाम को उपार्जन एवं भंडारण केंद्र के रूप में चयनित किया गया है। वेयर हाउस के ये गोदाम डब्ल्यूआरडीए से प्रमाणित है । कृषि उत्पादन आयुक्त डॉ कमलप्रीत सिंह ने कृषि विभाग के अधिकारियों को राज्य में मूंग, उड़द और अरहर की खेती करने वाले किसानों का एकीकृत किसान पोर्टल में शीघ्र  पंजीयन कराने को कहा है । पंजीकृत किसानों से उड़द, मूंग और अरहर का उपार्जन किया जाना है, जिसकी जानकारी एपीआई के माध्यम से नाफेड के ई-समृद्धि पोर्टल में साझा की जानी है । उड़द, मूंग,अरहर की समर्थन मूल्य पर खरीदी के संबंध में कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय भारत सरकार को प्रेषित अपनी रिपोर्ट में कृषि उत्पादन आयुक्त ने छत्तीसगढ़ में इसके लिए की गई तैयारियों का विस्तृत  ब्यौरा भेजा है।

क्र./446/


Share

Related posts

कलेक्टर अजीत वसंत ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर कलेक्टोरेट में फहराया तिरंगा

namanchhattisgarh

समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन कार्य हेतु अधिकारी-कर्मचारियों की लगाई गई ड्यूटी

namanchhattisgarh

”विकसित भारत संकल्प यात्रा” के सम्बंध में अतिरिक्त सचिव ने व्हीसी के माध्यम से अधिकारियो की ली बैठक

namanchhattisgarh

Leave a Comment