19.5 C
New York
October 14, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

राष्ट्रीय पोषण माह: स्कूलों में आयोजित हुए एनीमिया जांच कैंप

Share

कोरबा 19 सितम्बर 2022/राष्ट्रीय पोषण माह के दौरान जिले में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है। इसी कड़ी में बुंदेली, कोरकोमा एवं भैसमा हायर सेकेंडरी स्कूलो में एनीमिया कैंप, खून जांच, जागरूकता कार्यक्रम व क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम महिला एवं बाल विकास विभाग तथा वर्ल्ड विजन इंडिया संस्था के सौजन्य से किया गया। जिसमें बच्चों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया एवं सभी बच्चों का एनीमिया चेकअप किया गया। इस कार्यक्रम में जिले से जिला बाल संरक्षण अधिकारी श्री दया दास महंत, अनिल देवांगन जिला समन्वयक, सुपरवाइजर नीमा राई, बुंदेली स्कूल के प्राचार्य श्रीमती अनीता ओहरी प्राचार्य, शिक्षक पुष्पा शांडिल्य, प्रतिभा साहारे, गीता शर्मा ,वंदना राठौर, योगिता कंवर स्वास्थ्य विभाग से उमाशंकर धर्मा और विष्णु खाडें, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं बच्चे उपस्थित थे। इस कार्यक्रम में एनीमिया एवं पोषण स्वास्थ्य से जुड़े विषयों पर क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया जिसमें बच्चों को उत्कृष्ट प्रदर्शन करने हेतु वर्ल्ड विजन संस्था से इनाम भी वितरण किया गया। साथ ही बच्चों को एनीमिया के कारणों एवं उसकी रोकथाम से संबंधित विषयों पर जागरूक किया गया।

क्र./445


Share

Related posts

वार्ड क्र. 25 में नवनिर्मित सामुदायिक मंच का लोकार्पण किया राजस्व मंत्री ने

namanchhattisgarh

भीषण गर्मी में लू से बचाव एवं उसके उपाय हेतु आवश्यक सुझाव

namanchhattisgarh

एनटीपीसी कोरबा में हर्षोल्लास से मनाया गया 77वां स्वतंत्रता दिवस

namanchhattisgarh

Leave a Comment