15.1 C
New York
October 12, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर हुआ परिचर्चा : अग्रसेन कन्या महाविद्यालय कोरबा में हुआ कार्यक्रम

Share

कोरबा | पुलिस अधीक्षक कोरबा संतोष सिंह के निर्देश पर पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर अग्रसेन महाविद्यालय कोरबा में ” राष्ट्र निर्माण में पुलिस की भूमिका ” व ” समाज में पुलिस की भूमिका ” विषय पर परिचर्चा का आयोजन किया गया , परिचर्चा में महाविद्यालयीन छात्र छात्राओं द्वारा अपने विचार प्रकट किए गए ।

विद्यार्थियों द्वारा कोरोना वायरस के दौरान पुलिस के द्वारा निभाई गई भूमिका की सराहना करते हुए समाज में असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कार्यवाही , सामाजिक बुराइयों को दूर करने हेतु चलाए जा रहे अभियान , अपराधियों पर कार्यवाही सहित पुलिस द्वारा निभाए जा रहे भूमिका को रेखांकित करते हुए विचार प्रकट किए गए ।
इस कार्यक्रम में जिला पुलिस की ओर से नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा विश्व दीपक त्रिपाठी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे , इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ वाय के सिंह कोषाध्यक्ष भगवान दास अग्रवाल प्राध्यापक डॉ मोहम्मद वसीम अकरम, डॉक्टर सुषमा पांडे सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे


Share

Related posts

आधारभूत सुविधा मिलने से पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सकारात्मक वातावरण में कार्य करने की मिलेगी प्रेरणा : मुख्यमंत्री

namanchhattisgarh

आदिवासी क्षेत्रों में ग्राम अखड़ा विकास योजना का प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश

namanchhattisgarh

भू-विस्थापित श्रमिक सहाकारी समिति मर्यादित चारपारा कोहड़िया के मतदाता सूची प्रकाशित दावा-आपत्ति 23 फरवरी तक आमंत्रित

namanchhattisgarh

Leave a Comment