13.2 C
New York
October 12, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

जिले में रबी फसलों के तैयारी के लिए गांवों में चार से 18 नवंबर तक लगेंगे चौपाल

Share

कोरबा 03 नवंबर 2022/जिले को रबी कार्यक्रम हेतु प्राप्त सभी योजनाओं के लक्ष्य को जिले के क्षेत्राच्छादन अनुसार पूर्ण करने हेतु चार से 18 नवंबर तक जिले के सभी विकासखण्ड में ग्राम स्तर पर चौपाल कार्यकम का आयोजन किया जाएगा। रबी में प्राप्त सभी योजनाओं के लक्ष्यों को रबी क्षेत्राच्छादन के अनुसार पूर्ण करतें हुए तैयारी और किसानों को जानकारी देने के चौपाल का आयोजन किया जाएगा। चौपाल में विभिन्न योजनाओं में प्राप्त मिनीकीट एवं बीजों (गेंहू,चना,अलसी,तिवड़ा,रागी,सरसों) को क्लस्टर के अनुसार किसानों का चयन करते हुए वितरण किया जाएगा। साथ ही टोकन तुहर हाथ एप का किसानों को प्रशिक्षण एवं एप डाउनलोड करना भी सिखाया जाएगा। रबी क्षेत्र में वृद्धि हेतु प्रचार-प्रसार किया जाएगा। किसानों को रबी सीजन के अनुसार फसलवार खेती की तकनिकी जानकारी से अवगत कराया जाएगा। चौपाल के माध्यम से जिले में पेंडिंग ई.- के.वाय.सी.शत प्रतिशत पूर्ण करने के भी निर्देश दिए गए है। इसके अलावा प्राकृतिक खेती हेतु कृषकों को प्रोत्साहित भी किया जाएगा
क्रमांक/576


Share

Related posts

राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत निबंध प्रतियोगिता का अयोजन हुआ

namanchhattisgarh

शिविर में मौजूद लोगों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की दी गई जानकारी

namanchhattisgarh

स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट में प्रवेश हेतु आवेदन आमंत्रित

namanchhattisgarh

Leave a Comment