April 14, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

जिले में आज 71 क्विंटल 60 किलो धान की हुई खरीदी

Share

कोरबा 03 नवंबर 2022/ जिले में 1 नवंबर से शुरू हुए धान खरीदी महाअभियान के तहत आज दो समितियों में कुल 71 क्विंटल 60 किलो धान की खरीदी हुई। धान बेचने आए किसानों ने धान खरीदी केंद्रों में की गई व्यवस्थाओं पर संतुष्टि जताई। धान खरीदी केंद्र चौतमा में किसान श्री देव कुमार डिक्सेना ने 62 क्विंटल 80 किलो धान बेचा। किसान श्री डिक्सेना ने बताया कि धान खरीदी के लिए समितियों में की गई व्यवस्थाएं पर्याप्त है। धान बेचने में कोई परेशानी नहीं हो रही है। साथ ही धान बेचने के लिए ऑनलाइन टोकन प्राप्त करने की व्यवस्था भी सराहनीय है। सरकार द्वारा टोकन तुम्हर हाथ मोबाइल ऐप के माध्यम से टोकन लेकर आसानी से धान बेचने की सुविधा मिल रही है। उन्होंने बताया कि दूर-दराज में रहने वाले किसानों को टोकन लेने के लिए खरीदी केंद्र नहीं आना पड़ेगा। मोबाइल के माध्यम से ही टोकन मिल जाएगा। किसान श्री देव कुमार ने खरीदी केंद्र में सुनिश्चित की गई व्यवस्थाओं को बेहतर बताते हुए कहा कि राज्य शासन की व्यवस्था से किसान खुश है। इसी प्रकार धान खरीदी केंद्र पसान में गांव के ही किसान श्री प्रकाशचंद्र जाखड़ ने 8 क्विंटल 80 किलो धान की बिक्री की। उन्होंने भी शासन की बेहतर व्यवस्था से धान खरीदी में सहूलियत होने की बात कही।
क्रमांक/ 575/


Share

Related posts

अवैध रूप से सट्टा खेलाने वाले व्यक्ति के विरूद्ध कोतवाली पुलिस एवं सायबर सेल ने की कार्यवाही

namanchhattisgarh

प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना अंतर्गत आवेदन आमंत्रित

namanchhattisgarh

स्थानीय वार्षिक परीक्षा की समुचित तैयारी के लिए संकुल स्तरीय बैठक सम्पन्न

namanchhattisgarh

Leave a Comment