22.4 C
New York
October 13, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsअपराधछत्तीसगढ़

अवैध रूप से भारी मात्रा में शराब रखकर बिक्री करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Share

कोरबा | पुलिस अधीक्षक कोरबा  संतोष सिंह (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरबा अभिषेक वर्मा (रा.पु.से.), नगर पुलिस अधीक्षक दर्री रोबिनसन गुड़िया (भा.पु.से.) द्वारा निजात अभियान के तहत गांजा एवं अवैध शराब एवं नशीली दवाईयॉ पर प्रभावी कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में चौकी हरदीबाजार क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री करने वालों पर लगातार कार्यवाही की जा रही है।
इसी तारतम्य में आज दिनांक 07.11.2022 को जरिये मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम मौहाडीह निवासी रवि शंकर बिंझवार अपने घर के बाड़ी में भारी मात्रा में महुआ शराब बनाकर रखकर बिक्री कर रहा है कि सूचना पर हमराह स्टॉफ एवं गवाह को साथ लेकर मौके पर जाकर रेड कार्यवाही करने पर आरोपी रवि शंकर के कब्जे से चार 15-15 लीटर क्षमता वाले प्लास्टिक के जरीकेन में पूर्णतः भरी व तीन 10-10 लीटर क्षमता वाले प्लास्टिक के जरीकेन में पूर्णतः भरी जुमला 90 लीटर हाथ भट्टी की बनी कच्ची महुआ शराब कीमती 9000/- रूपये व नकदी बिक्री रकम 800/- रूपये बरामद कर जप्त किया गया, जिससे आरोपी का कृत्य धारा सदर 34 (2) आबकारी अधिनियम का अपराध घटित करना पाये जाने से आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 598/2022 धारा 34 (2) आबकारी अधिनियम कायम कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायायिक रिमांड पर भेजा गया है।
आरोपी अपने घर के पास महुआ पास एवं लाहन रखकर शराब बनाने की तैयारी कर रहा था , जिसे नष्ट किया गया है ।


Share

Related posts

सिल्वर जुबली वर्ष में रेडक्रॉस को मिली ब्लड डोनेशन वैन

namanchhattisgarh

पेयजल संबंधी समस्याओं के निराकरण के लिए टोल-फ्री नम्बर 18002330008 पर भी कर सकते है संपर्क

namanchhattisgarh

जांजगीर-चांपा क्षेत्र में अवैध प्लाटिंग पर करें कार्यवाही – तारन प्रकाश सिन्हा

namanchhattisgarh

Leave a Comment