13.1 C
New York
October 12, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

सिल्वर जुबली वर्ष में रेडक्रॉस को मिली ब्लड डोनेशन वैन

Share

कोरबा। भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी जिला शाखा कोरबा के सिल्वर जुबली वर्ष के अवसर पर जिले को ब्लड डोनेशन वैन की सौगात मिली है। वैन के आगमन पर भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की प्रबंध समिति के अध्यक्ष कलेक्टर के प्रति आभार व्यक्त किया। वैन की उपलब्धता से जिले के दूरस्थ एवं ग्रामीण अंचलों में रक्तदान शिविर आयोजित कर रक्त संग्रहण को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। $1
ब्लड डोनेशन वैन के आगमन के अवसर पर भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी जिला शाखा कोरबा के चेयरमैन रामसिंह अग्रवाल, वाइस चेयरमैन राजेन्द्र प्रसाद तिवारी, कोषाध्यक्ष राजेश बगड़िया, सदस्य रोहित कश्यप, संतोष सिंह, रेशम, डॉ. पुष्पेन्द्र कुमार, श्यामलाल जायसवाल सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
इस दौरान समिति के पदाधिकारियों ने वैन की चाबी प्राप्त की गई इस अवसर पर उपस्थित सदस्यों के बीच मिठाई का वितरण भी किया गया।
इस संबंध में रक्त संग्रहण को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है आने वाले समय में इस ब्लड डोनेशन वैन का उपयोग विशेष रूप से ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों में होगा इससे ऐसे क्षेत्रों में रक्तदान शिविर आयोजित करना आसान होगा और जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता बढ़ाने में मदद मिलेगी। भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की सेवाओं में स्वैच्छिक रक्तदान एवं सुरक्षित रक्त की उपलब्धता है।
ब्लड डोनेशन वैन के माध्यम से विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित करने के साथ ही नियमित रक्त संग्रहण की व्यवस्था को मजबूत किया जा सकेगा। इससे दुर्घटना, आपातकालीन चिकित्सा एवं अन्य जरूरतों के समय रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण सहयोग मिलने की उम्मीद है।


Share

Related posts

सभी पात्र हितग्राहियों को राशन, पेंशन की सुविधा से करे लाभान्वित: कलेक्टर

namanchhattisgarh

राज्य स्तरीय आदिवासी लोक कला महोत्सव अम्बिकापुर में 21 दिसंबर को

namanchhattisgarh

02 जून को 08 स्थानों में लगेंगे मोबाईल मेडिकल यूनिट शिविर

namanchhattisgarh

Leave a Comment