21.5 C
New York
June 19, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

सामान्य भविष्य निधि खाते से संबंधित समस्याओं के निराकरण के लिए 7 से 9 दिसंबर तक लगेगा शिविर

Share

कोरबा 05 दिसंबर 2022/ जिले में सामान्य भविष्य निधि खाते से संबंधित समस्याओं के निराकरण के लिए  7 दिसंबर 2022 से 9 दिसंबर 2022 तक शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर  सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक लाइवलीहुड कॉलेज कोरबा में आयोजित किया जाएगा। जिला कोषालय अधिकारी श्री जसपाल राज ने बताया की सामान्य भविष्य निधि अभिदाताओं के लिए जिला स्तर पर महालेखाकार व कोषालय के समन्वय से जीपीएफ अभिदातों द्वारा आहरित/ जमा सामान्य निधि के राशि की पुष्टि व सत्यापन हेतु शिविर आयोजन किया जा रहा है। जिसमें माइनस बैलेंस, अनपोस्टेड क्रेडिट, डेबिट गुमशुदा कटोत्रा आदि का निराकरण किया जाएगा।
जिला कोषालय अधिकारी ने बताया कि जिले में लंबित 108 सामान्य भविष्य निधि खाते से संबंधित समस्याओं के निराकरण के लिए शिविर का आयोजन किया जा रहा है। सूची में शामिल संबंधित आहरण एवं संवितरण अधिकारियों को अपने लिपिक सहित आवश्यक दस्तावेजों के साथ शिविर में उपस्थित होकर सामान्य भविष्य निधि से संबंधित समस्याओं के निराकरण सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं। लंबित प्रकरणों की सूची व प्रपत्र दो जिला कोषालय अधिकारी कार्यालय के सूचना पटल एवं डीडीओ क्लब कोरबा के व्हाट्स ग्रुप में भी प्रेषित किए गए हैं। जिसका अवलोकन किया जा सकता है।
क्रमांक 695


Share

Related posts

बारनवापारा अभ्यारण्य में विश्व हाथी दिवस पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन

namanchhattisgarh

छत्तीसगढ़ को मलेरिया के मामलों में कमी के लिए केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने किया सम्मानित

namanchhattisgarh

तेजी से फैल रहे आई-फ्लू से बचाव हेतु जिले वासियों से की गई अपील : आवश्यक उपचार व सावधानी रखकर आई-फ्लू से खुद को रखा जा सकता है सुरक्षित

namanchhattisgarh

Leave a Comment