19.8 C
New York
October 12, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

अवैध रेत परिवहन पर जिला प्रशासन की सख्त कार्यवाही, 06 ट्रैक्टर जप्त

Share

कोरबा 07 फरवरी 2023/कलेक्टर श्री संजीव झा के निर्देशानुसार जिले में अवैध रेत तथा ईंट परिवहन में कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में आज अवैध रेत परिवहन करते पाये जाने पर 06 ट्रैक्टरों को जप्त किया गया है। जिला खनिज अधिकारी श्री प्रमोद नायक ने बताया कि जप्त 06 ट्रैक्टरों में सीतामणि से 1 ट्रैक्टर, बरबसपुर से 1 ट्रैक्टर, भिलाईखुर्द से ईंट भरे हुए 1 ट्रैक्टर जप्त किया गया है। तीनों को कोतवाली थाना में अभिरक्षा में रखा गया है। इसी प्रकार से कुदुरमाल से 1 ट्रैक्टर जप्त कर मानिकपुर चैकी में, तरदा से 1 ट्रैक्टर तथा भैंसामुड़ा से 1 ट्रैक्टर को जप्त कर उरगा थाना में अभिरक्षा में रखा गया है। खनिज अधिकारी ने बताया कि जप्त किए गए अवैध रेत और ईंट परिवहन पर एमएमडीआर एक्ट के तहत आगे की कार्यवाही की जाएगी। अवैध खनिज उत्खनन और परिवहन पर आगे भी कार्यवाही जारी रहेगी।
क्रमांक 903


Share

Related posts

शासकीय चांवल की अफरा-तफरी करने पर परिवहनकर्ता मेसर्स महावीर जैन तीन वर्षों के लिए अयोग्य घोषित

namanchhattisgarh

संगम मानस मंडली कुटेलामुड़ा पाली को मिला प्रथम स्थान: जिला स्तरीय रामायण मंडली गायन प्रतियोगिता 2023

namanchhattisgarh

रेशम कीट पालन के विस्तार एवं प्लांटेशन बढ़ाने तथा स्व सहायता समूह की महिलाओं अधिक से अधिक जोड़ने के निर्देश

namanchhattisgarh

Leave a Comment