26.8 C
New York
August 6, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

संगम मानस मंडली कुटेलामुड़ा पाली को मिला प्रथम स्थान: जिला स्तरीय रामायण मंडली गायन प्रतियोगिता 2023

Share

कोरबा 21 मई 2023/ जिला स्तरीय रामायण मंडली गायन प्रतियोगिता 2023 का आयोजन विगत दिवस एकलव्य आवासीय विद्यालय छुरीकला कोरबा में किया गया। प्रतियोगिता में जिले के सभी विकास खंड से चयनित 8 रामायण मंडली शामिल हुए। इस अवसर पर मंडली के कलाकारों द्वारा भगवान राम एवं रामायण की स्तुति में गायन प्रस्तुत किया गया। प्रतियोगिता में संगम मानस मंडली कुटेलामुड़ा पाली को जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्रीमती शिवकला कंवर, अध्यक्ष जिला पंचायत कोरबा, श्री गोविंद सिंह कंवर उपाध्यक्ष, जनपद पंचायत कटघोरा श्री छत्रपाल कंवर अध्यक्ष सतगढ़ कंवर समाज, श्री रूपसिंह विंध्यरा, श्री बैसाखु राम यादव जनपद सदस्य द्वारा प्रतियोगिता में शामिल रामायण मंडलियों को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। निर्णायक दल में श्री कामेश्वर धर दीवान, श्री गणेश बरेठ, श्री पंडित मुरारी लाल त्रिपाठी, श्री राजीव लोचन शर्मा, श्री लल्लू डिक्सेना शामिल थे।
कार्यक्रम में श्री व्ही के राठौर, सीईओ जनपद पंचायत कटघोरा, श्री आर एस मिर्झा सीईओ पोड़ी-उपरोड़ा,  मुरारी लाल कर्मवीर कार्यक्रम अधिकारी श्री ललित सिंह छात्रावास अधीक्षक, श्री खगेश निर्मलकर विकास विस्तार अधिकारी, जेपी उपाध्याय लेखापाल तथा अधिकारी कर्मचारी श्रोतागण उपस्थित थे।
क्रमांक 126/


Share

Related posts

घरेलू गैस का व्यावसायिक उपयोग करने वालों पर कार्रवाई

namanchhattisgarh

मंत्री लखमा ने आदिवासी शक्तिपीठ में नव निर्मित मंगल भवन व देवालय परिसर के सौंदर्यीकरण कार्य का किया लोकार्पण

namanchhattisgarh

आयुक्त ने आदेश जारी कर भवन निर्माण अनुमति विभाग में किया फेरबदल

Leave a Comment