21.8 C
New York
October 14, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking News

ग्राम जाटा में 05 दिससीय योग शिविर आयोजित

Share

जांजगीर चांपा | छ.ग शासन के आदेशानुसार एवं जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ प्रकाश सिंह जांजगीर चांपा के मार्गदर्शन में आयुष हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर कमरीद विकासखण्ड बलौदा द्वारा दिनांक 23.02.2023 से 27.02.2023 तक 05 दिवसीय योग शिविर का आयोजन ग्राम जाटा में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ श्री मयाराम कर्ष द्वारा भगवान धनवन्तरी के चित्र पर दीप प्रज्जवलित कर किया गया। डॉ वर्षा अग्रवाल, आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी कमरीद के द्वारा जीवन में योग एवं आयुर्वेद के महत्व को ग्रामवासियों को समझाया गया। योग प्रशिक्षक  सुकदेव कुमार सूर्यवंशी के द्वारा योगासन एवं प्राणायाम का प्रशिक्षण दिया गया।

 

शंकर लाल कवंर (फार्मेशिष्ट) एवं श्री अर्जुन बरेठ (पी.टी.एस) कमरीद के द्वारा शिविर के सफल आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वाह किया गया। शिविर के अंतिम दिन योग प्रतियोगिता का आयोजन कर पुरस्कार वितरण किया गया। 250 ग्रामवासियों ने योग शिविर का लाभ उठाया। शिविर में मुख्य रूप से बलराम कुर्मी, भूषण कुमार पटेल, संतराम गबेल, श्रीमती राधा बाई गबेल, अन्नपूर्णा गबेल आदि ग्रामवासी पूरे समय उपस्थित रहें।

अंत मे ग्रामवासियों के द्वारा जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ प्रकाश सिंह, जांजगीर चांपा एवं डॉ वर्षा अग्रवाल, आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी कमरीद का ग्राम-जाटा में शिविर आयोजित किये जाने हेतु आभार व्यक्त किया गया।


Share

Related posts

मुख्य सचिव से भारतीय पुलिस सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों की सौजन्य भेंट

namanchhattisgarh

पुलिस अधीक्षक ने लिया डायल 112 के कर्मचारियों का मीटिंग

namanchhattisgarh

18 अगस्त को 08 स्थानों में लगेंगे मोबाईल मेडिकल यूनिट शिविर

namanchhattisgarh

Leave a Comment